Falta Repoll: '10 जन्म लेकर भी जीतना मुमकिन नहीं,' अभिषेक बनर्जी की BJP को खुली चुनौती, बताया 'गुजराती गैंग'

Bengal Elections 2026 Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच फालता विधानसभा सीट सियासी अखाड़ा बन गई है। चुनाव आयोग द्वारा पूरी सीट पर दोबारा मतदान (Re-poll) के फैसले के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वे कितनी भी ताकत लगा लें, फालता में टीएमसी को हराना नामुमकिन है।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के 'डायमंड हार्बर मॉडल' के ढहने वाले बयानों पर पलटवार करते हुए कहा, 'भाजपा 10 जन्म भी ले ले, तब भी फालता में चुनाव नहीं जीत पाएगी।'

TMC MP Abhishek Banerjee

दरअसल, फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने के चुनाव आयोग के कड़े फैसले के बाद भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर टीएमसी पर सीधा हमला बोला।

मालवीय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बहुचर्चित 'डायमंड हार्बर मॉडल' पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। इस पर पलटवार करने में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी देर नहीं की। उन्होंने भाजपा की टॉप लीडरशिप को चुनौती देते हुए कहा कि 'बांग्ला विरोधी गुजराती गैंग' अपने सबसे ताकतवर लोगों को फालता के मैदान में उतार दे, फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। बनर्जी ने साफ किया कि टीएमसी का मॉडल पूरी तरह मजबूत है और जनता उनके साथ है।


फालता के सभी 285 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान क्यों?

चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र (144-फलता) में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन की शिकायतों को संज्ञान में लिया है। हालांकि विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने केवल 30 बूथों पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की थी, लेकिन आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया है।

चुनाव आयोग का नया शेड्यूल और एक्शन

आयोग ने न केवल दोबारा चुनाव की तारीख तय की है, बल्कि गड़बड़ी करने वालों पर शिकंजा भी कसा है:

  • पुनर्मतदान की तारीख: 21 मई 2026 (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक)।
  • नतीजे: फालता के नतीजे 24 मई को आएंगे।
  • FIR और गिरफ्तारी: हासिमनगर में ग्रामीणों को भाजपा को वोट देने पर धमकी देने के आरोप में पंचायत प्रधान इसराफिल चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में अब तक 3 टीएमसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+