Bengal Results 2026: बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद भी रहेगा सन्नाटा! EC ने जश्न और जुलूस पर लगाया बैन
West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी आ गई है। मतों की गिनती के बीच चुनाव आयोग ने राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को राज्य में कहीं भी उम्मीदवारों की जीत के जश्न में रैलियां या विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विशेष चुनाव रोल पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने PTI से बातचीत करते हुए कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन की इजाजत नहीं
आयोग का यह निर्णय उन शिकायतों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि विभिन्न पार्टियों के काउंटिंग एजेंटों को केंद्रों तक पहुंचने में बाधा आ रही है। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि एजेंटों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जा रहा है, लेकिन सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन की इजाजत किसी को नहीं होगी।
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट के शुरुआती रुझानों के अनुसार, राज्य में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, और 148 सीटों पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती अभी भी जारी है।
बता दें कि इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में मतदान हुआ था। इस चुनाव ने मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल राज्य में 92.93% रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है, जो 2011 के बाद अब तक का सबसे अधिक है।
सत्ता की जंग: ममता बनाम अधिकारी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने और लगातार चौथी बार ऐतिहासिक कार्यकाल हासिल करने के लिए मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से शुभेंदु अधिकारी मुख्य चेहरा बनकर उभरे हैं। 2021 के चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराने वाले अधिकारी इस बार बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने की कोशिश में हैं।












Click it and Unblock the Notifications