Bengal Election 2026: ममता बनर्जी के खिलाफ उतरे एक्टर मिथुन चक्रवती, हिंदुओं से की TMC को हराने की अपील
Bengal Election 2026 Mithun Chakraborty: बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी और टीएमसी को हराने के लिए बयान दिया है। उनके इस बयान पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। मिथुन पहले टीएमसी में ही थे और ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भी भेजा था। हालांकि, 7 मार्च 2021 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन करने की बात कही थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने लेफ्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हिंदू मतदाताओं से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'मौजूदा ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सभी हिंदुओं को एकजुट होकर वोट देना चाहिए। टीएमसी को हराने के लिए हिंदुओं का एकजुट होना जरूरी है।'

Mithun Chakraborty ने टीएमसी के खिलाफ खोला मोर्चा
मिथुन चक्रवर्ती ने यह बयान कोलकाता के पास हुगली जिले के चंदननगर में आयोजित एक जनसभा के दौरान दिया था। सभा को संबोधित करते हुए एक्ट ने कहा कि वे कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हिंदुओं से अपील करते हैं कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएं। उन्होंने कहा कि अगर सारे हिंदू एकजुट होकर बंगाल में टीएमसी को नहीं हराते हैं, तो बंगाल भी बांग्लादेश बन जाएगा। हम सबको एकजुट होकर बंगाल को बचाना है।
Bengal Election 2026 से पहले प्रदेश का सियासी माहौल गर्माया
मिथुन चक्रवर्ती के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता तौसीफुर रहमान ने कहा कि एक एक्टर और पुराने नेता रहे व्यक्ति की इस तरह की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिथुन चक्रवर्ती हिंदुओं को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। रहमान ने कहा, 'बंगाली बोलने वालों को बांग्लादेशी बताने जैसी सोच खतरनाक है। मिथुन चक्रवर्ती को अपने बयान पर दोबारा विचार करना चाहिए।' पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीने में चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
बंगाल चुनाव में मिथुन चक्रवर्ती कर सकते हैं प्रचार
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अभी से एक्शन मोड में है। कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेश का दौरा किया था। गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल दौरे पर पार्टी पदाधिकारियों और चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करनेवाले हैं। सूत्रों के मुताबिक बंगाल में पार्टी के लिए कई बड़े चेहरे प्रचार कर सकते हैं। मिथुन चक्रवर्ती भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार कर सकते हैं।
-
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची से नाम हटाने की याचिका खारिज -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications