Bengal Chunav Result: ‘बाय-बाय दीदी' का ट्रेंड, बंगाल चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Bengal Chunav 2026 Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। एक तरफ जहां बीजेपी नेता लगातार जीत के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है।

मीम्स, तंज और वायरल पोस्ट के जरिए राजनीतिक माहौल और भी तीखा हो गया है। इस डिजिटल जंग में सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के एक छोटे लेकिन बेहद मारक ट्वीट की हो रही है। पढ़िए कुछ मजेदार मीम्स...

bengal-chunav-2026-result

Bengal Election Memes 2026: 'झालमुड़ी का झाल' वाला तंज हुआ वायरल

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का एक छोटा सा ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने X पर लिखा- 'झालमुड़ी का झाल!' यह टिप्पणी बंगाल के मशहूर स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी' के संदर्भ में की गई, जिसे कई यूजर्स ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तंज के तौर पर लिया। देखते ही देखते यह लाइन मीम्स और मजाकिया पोस्ट का हिस्सा बन गई और चुनावी चर्चा के बीच ट्रेंड करने लगी।

BJP नेताओं का जीत का दावा

बीजेपी नेता और अभिनेता रवि किशन ने पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी की नीतियों के कारण पार्टी को मजबूती मिली है। रवि किशन ने बंगाल को चुनौतीपूर्ण राज्य बताते हुए कहा कि यहां जीत हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में महिलाओं की स्थिति बेहतर होगी और लोग बिना डर के अपने धार्मिक त्योहार मना सकेंगे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा, खासकर उन कार्यकर्ताओं का जिन्होंने राजनीतिक हिंसा का सामना किया।

BJP Surge India: 'भगवा युक्त, कांग्रेस मुक्त' की ओर बढ़ता भारत! बंगाल, असम और पुडुचेरी तक 'कमल' की लहर
BJP Surge India: 'भगवा युक्त, कांग्रेस मुक्त' की ओर बढ़ता भारत! बंगाल, असम और पुडुचेरी तक 'कमल' की लहर

'180 पार' का दावा, बड़े बदलाव की बात

दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी से बीजेपी सांसद राजू बिस्ता ने भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि बीजेपी 180 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है और राज्य में सरकार बना सकती है। बिस्ता ने इसे ममता बनर्जी सरकार के "कथित कुशासन" का अंत बताया और कहा कि यह जीत उन कार्यकर्ताओं को समर्पित होगी जिन्होंने राजनीतिक हिंसा में अपनी जान गंवाई।

सोशल मीडिया बना सियासी रणभूमि

जैसे-जैसे चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। "टाटा, बाय-बाय", "खेला होबे", "झालमुड़ी का झाल" जैसे नारे और मीम्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स इन ट्रेंड्स को चुनावी बदलाव से जोड़ते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह साफ दिखता है कि अब चुनाव सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म भी राजनीतिक अभिव्यक्ति का बड़ा माध्यम बन चुके हैं।

बंगाल में हाई वोल्टेज सियासी माहौल, नतीजों पर टिकी नजर

पश्चिम बंगाल में इस बार का चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर जहां सत्तारूढ़ TMC अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी पूरे दमखम के साथ सत्ता में आने का दावा कर रही है। हालांकि अभी अंतिम नतीजे आना बाकी हैं, लेकिन नेताओं के बयान और सोशल मीडिया की सक्रियता यह दिखाती है कि चुनाव का असर कितना व्यापक और गहरा है।

भले ही अंतिम आधिकारिक परिणाम आने अभी बाकी हैं, लेकिन रुझानों और बयानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह चुनाव बंगाल के लिए एक बड़ा मोड़ साबित होने वाला है। मतगणना केंद्रों के बाहर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जनता की भारी भागीदारी इस चुनाव के महत्व को दर्शाती है। अब देखना यह है कि क्या ये रुझान अंतिम नतीजों में तब्दील होते हैं या कोई नया मोड़ आता है।

Kerala Election Result 2026: अपनी ही सीट पर पिछड़े CM पिनाराई विजयन, सोशल मीडिया से क्यों हटाया 'CM' का टैग
Kerala Election Result 2026: अपनी ही सीट पर पिछड़े CM पिनाराई विजयन, सोशल मीडिया से क्यों हटाया 'CM' का टैग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+