कछुआ चाल से चल रहे मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, वाराणसी में दी दस्तक जानिए कब पहुंचेगा लखनऊ

नई दिल्ली। कछुआ गति से चल रहे मॉनसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और बीते चार दिन में उसकी गति तेज होने की वजह से ही उसने देश के 10 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और अब ये उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ये मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचेगा जबकि मुंबई में इसकी दस्तक बुधवार को हो सकती है। इस दौरान लखनऊ और उसके आस-पास इलाकों भारी बारिश की आशंका है।

कछुआ चाल से चल रहे मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार

कछुआ चाल से चल रहे मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार

वैसे आपको बता दें कि रविवार को यूपी के कई शहरों में अच्छी-खासी बारिश हुई है, ताजा बुलेटिन के मुताबिक रविवार को मॉनसून वाराणसी पहुंचा है, जिसकी वजह कल पूर्वी यूपी में जमकर बारिश हुई है, जबकि महाराष्ट्र के कई इलाकों में पहुंचने वाला माॉनसून अभी मायानगरी मुंबई नहीं पहुंचा है, फिलहाल दो दिनों के अंदर वहां इसकी एंट्री हो सकती है।

84 फीसदी कम मॉनसूनी बारिश

84 फीसदी कम मॉनसूनी बारिश

रविवार को सामने आए मौसम विभाग के डेटा के अनुसार इस साल मौसम विभाग के 84 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है, भारत में बारिश का मौसम एक जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक रहता है, लेकिन 22 जून तक मॉनसून में औसतन करीब 39 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।

दिल्ली में भी होगी झमाझम बारिश

दिल्ली में भी होगी झमाझम बारिश

राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में आज से लेकर 25 तारीख तक बारिश होने की आशंका है, मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों के तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार तक केवल बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान और झारखंड के भी कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। फिलहाल मॉनसून दिल्ली में 1 जुलाई को दस्तक दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+