2017 भीमा कोरेगांव हिंसा में आज तय होंगे आरोप, आज ही भीमा कोरेगांव युद्ध के पूरे हुए हैं 202 साल
नई दिल्ली। साल 2017 में महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में जो हिंसा हुई थी उसमें आज आरोप तय किए जाएंगे। पुणे पुलिस ने अभी तक इस मामले में 23 आरोपियों के खिलाफ चार्ज लगाया है, लेकिन अब जाकर आरोप तय किए जाएंगे। महाराष्ट्र पुलिस ने अभी तक इस मामले में 23 आरोपियों के खिलाफ UPCA के तहत चार्ज लगाया था। इन 23 में से 8 पुलिस गिरफ्तार किए जा चुके हैं और न्यायिक हिरासत में हैं।
पुणे पुलिस के द्वारा इन आठ के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। 1 जनवरी यानी कि आज आरोप स्थापित किए जाएंगे। आपको बता दें कि इस साल भीमा कोरेगांव के मेमोरियल पर 202वां विजय दिवस भी मनाया जा रहा है, ऐसे में पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजामों को बढ़ाया गया है।
1 जनवरी 1818 को भीमा-कोरेगांव में ऐसा क्या हुआ?
कहानी 202 साल पहले 1818 में हुए एक युद्ध से जुड़ी है। मराठा सेना यह युद्ध अंग्रेजों से हार गई थी. दावा किया जाता है कि ईस्ट इंडिया कंपनी को महार रेजीमेंट के सैनिकों की बहादुरी की वजह से यह जीत हासिल हुई थी। ऐसे में यह जगह पेशवाओं पर महारों यानी अनुसूचित जातियों की जीत के एक स्मारक के तौर पर स्थापित हो गई। पिछले साल एक जनवरी को पुणे से करीब 40 किमी दूर भीमा-कोरेगांव में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसका कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध किया। इसके बाद हिंसा भड़क गई थी।