Bathinda military station में फायरिंग की घटना के 5 बड़े अपडेट, SSP ने बताया- 'सिविल ड्रेस में था शूटर'
Bathinda military station Shooting: भटिंडा में मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह फायरिंग की खबर सामने आई है। इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Bathinda military station Shooting: पंजाब के भटिंडा स्थित मिलिट्री स्टेशन के भीतर आज सुबह फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है। यह फायरिंग ऑफिसर्स मेस के भीतर हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
गोलीबारी की खबर के बाद क्विक रिस्पांस टीम को बुलाया गया है और सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस गोलीबारी के पीछे कौन है। फिलहाल पुलिस और सेना ने इस हमले को आतंकी हमला नहीं बताया है।
भटिंडा शूटिंग की 5 बड़े अपडेट
- पंजाब के सीनियर सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने कहा कि यह आतंकी घटना नहीं है।
- दो दिन पहले एक इनसास राइफल और 28 कार्टरेज गुम हुई थी।
- पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे कुछ सेना के जवान हो सकते हैं।
- पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोलीबारी करने वाले सिविल ड्रेस में थे
- एसएसपी ने बताया कि मारे जाने वाले सभी 4 लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के थे।
इस घटना की जानकारी देते हुए सेना ने कहा कि सेना के चार जवानों की गोलीबारी में मौत हो गई है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के साथ मिलकर हम साझा ऑपरेशन चला रहे हैं। मामले से जुड़े तथ्य इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।
सेना के साउथ वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि हमे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली है, जिसमे चार सेना के जवानों की मौत हो गई है। इस हमले में किसी और जवान को चोट नहीं आई है, ना ही किसी संपत्ति के नुकसान की खबर सामने आई है। हम सभी संभावित जानकारियों को इकट्ठा कर रहे हैं और इसकी पड़ताल कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications