Baramati Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र की हॉट सीट बारामती में ननद vs भाभी की जंग में कितने वोट पड़े?
Supriya Sule vs Sunetra Pawar Baramati: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 7 मई को 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। सबसे रोचक मुकाबला बारामती सीट पर ननद-भाभी के बीच है।
महाराष्ट्र में पवार परिवार का गढ़ मानी जाने वाली सीट बारामती में पवार vs पवार है। यहां से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले व अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पहली बार आमने-सामने हैं।

बता दें कि बारामती में करीब पांच दशक से शरद पवार परिवार का राज है। कई नेता शरद पवार के खिलाफ बारामती में खड़े हुए, मगर किसी को सफलता नहीं मिली। इस बार पवार परिवार में ही फूट पड़ गई और तीन बार की सांसद ननद के सामने भाभी ने ताल ठोक दी।
बारामती सीट पर शरद पवार गुट वाली एनसीपी ने तीन बार की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले पर फिर दांव लगाया है जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने सुनेत्रा पवार को एनडीए के समर्थन से मैदान में उतार रखा है।
पवार परिवार की पारिवारिक लड़ाई लोकसभा चुनाव 2024 में बारामती सीट के मैदान में भी दिखाई दे रही है। इस सीधी टक्कर में ननद-भाभी में से कौन-किस पर भारी पड़ा? इसका पता चार जून को होने वाली मतगणना से चलेगा।
बारामती में कितना प्रतिशत मतदान?
सुबह 11 बजे तक बारामती में 14.64 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सर्वाधिक बारामती विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है। अब तक सबसे वोटिंग दौंड इलाके में हुई है।
बारामती- 18.63 प्रतिशत
भोर- 13.80 प्रतिशत
दौंड- 12 प्रतिशत
इंदापुर- 14.48 प्रतिशत
खडकवासला- 14 प्रतिशत
पुरंदर- 14.80 प्रतिशत
अपने कैंडिडेट को शुभकामनाएं देना चाहता हूं-अजित पवार
बारामती में पवार vs पवार की लड़ाई में वोटिंग से पहले अजित पवार ने कहा कि 'मैं बस अपने कैंडिडेट (सुनेत्रा पवार) को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।' वहीं, शरद पवार ने वोट डाला। एनसीपी के दोनों गुट अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।












Click it and Unblock the Notifications