ताज महल के गार्डन में सीमेंट की सीट पर बैठ फोटो

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। ताज महल जायें और उसके सामने बने गार्डन में रखी सीमेंट की बेंच पर बैठ कर फोटो न ख‍िंचवायें, तो ताज की यात्रा अधूरी मानी जाती है। जी हां यही कारण है कि तमाम देशों के राष्ट्रध्यक्षों से लेकर देश के नेता, सेलेब्रिटी और आम आदमी हर कोई इस बेंच पर बैठ फोटो ख‍िंचवाने के लिये लालायित रहता है। खैर अब इसी बेंच पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बैठेंगे।

Barack Obama likely to visit Taj Mahal

जी हां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगामी भारत यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वे राजधानी में किस होटल में ठहरेंगे, कहां-कहां जाएंगे और उनका रूट क्या होगा आदि पर भारत और अमेरिका के शिखर अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। वे जिन रास्तों से गुजरेंगे वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। वे सपत्नीक ताज महल देखने जा सकते है। बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा अगले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अपनी 2010 की नई दिल्ली यात्रा के समय वे प्रख्यात मौर्या शेरटन के प्रेसिडेंट सूइट में ठहरे थे अपनी पत्नी के साथ। वे जिस कमरे में ठहरे थे, वहां से दिल्ली बेहद दिलकश लगती है। वे जिस सुइट में ठहरे थे जहां पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश अपनी भारत यात्रा के दौरान रुके थे। होटल के इस फ्लोर को ग्रैंड प्रेजिडेंशियल फ्लोर कहा जाता है। ओबामा के लिए इस फ्लोर को खास तरह से सजाया गया था।

मोदी कर सकते हैं अगवानी

सूत्रों ने बताया कि ओबामा जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद उनका स्वागत करने वहां पहुंच सकते हैं। अभी तय नहीं है पर कहा जा रहा है कि ओबामा नई दिल्ली दौरे के दौरान ताज महल देखने जाएं। अपने पिछले दौर में वे मुगलकालीन स्थापत्य कला का नजारा देखने हुमायूं मकबरे पर गए थे।

राजघाट जाएंगे

वे महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर भी जाएंगे। ओबामा खुद को महात्मा गांधी के अनुयायी की तरह पेश करते रहे हैं। वह अक्सर अपने भाषणों में महात्मा गांधी का जिक्र करते हैं। अपने पिछली भारत यात्रा के समय वे मुंबई में गांधी संग्रहालय गए थे। वहां उन्होंने कहा कि गांधी सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हैं। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होने के साथ दिल्ली में ओबामा की अहम राजनीति बैठकें तो होंगी ही जिनमें बड़े व्यापारिक और राजनीतिक समझौतों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वह राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री उनके सम्मान में भोज भी आयोजित करेंगे।

कड़े सुरक्षा इंतजाम

जानकारों ने बताया कि दिल्ली में ओबामा की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध किए जाएंगे। उनके आने के वक्त पर कुछ देर के लिए दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आवाजाही बंद कर दी जाएगी। जिस रास्ते से ओबामा गुजरेंगे उसके दोनों ओर के भवनों की छतों पर सैकड़ों निशानेबाज तैनात रहेंगे। होटल के आसपास भी दो हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+