जाकिर नाइक का बयान- बिना सवाल पूछे ही सरकार ने मुझपर बैन लगा दिया
जाकिर नाइक ने यह भी कहा है कि ना तो सरकार की तरफ से मुझे इस बारे में कोई नोटिस दी गई, ना तो कोई समन जारी किया गया और ना ही मुझेसे मेरा पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया।
नई दिल्ली। विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने अपने उपर लगे आरोपों ओर बैन पर एक बयान जारी किया है। जाकिर नाइक का कहना है कि सरकार ने मुझसे बिना कोई सवाल किए मुझपर बैन लगा दिया। जाकिर नाइक ने अपनी सफाई में कहा कि मेरे पास कानून के सहारे के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।

जाकिर नाइक ने यह भी कहा है कि ना तो सरकार की तरफ से मुझे इस बारे में कोई नोटिस दी गई, ना तो कोई समन जारी किया गया और ना ही मुझेसे मेरा पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। जाकिर ने कहा कि मैने अपने मदद का पक्ष भी रखा लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications