Twitter की उठापटक के बीच बैंकर पराग अग्रवाल ने बदला LinkedIn bio, लिखा- 'वो CEO नहीं हूं जिसे आप खोज रहे'

Parag Agrawal LinkedIn Profile: भारत में इन दिनों ट्विटर के सीईओ पद से पराग अग्रवाल को हटाए जाने की जमकर चर्चाएं हो रही है। ट्विटर जैसी बड़ी कंपनी से करीब 11 साल के सफर के बाद पराग अग्रवाल की विदाई हो गई है। ऐसे में लोग जानना चाहते है कि आखिर ट्विटर के पूर्व सीईओ का अगला कदम क्या होगा? इस बीच पराग अग्रवाल नाम के एक बैंकर ने एक लिंक्डइन पर अपनी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। जिसमें उसमें बताया है कि कि जिसे आप खोज रहे हैं, मैं वह सीईओ नहीं हूं।

बैंकर ने बदल दिया अपनी प्रोफाइल का बायो

बैंकर ने बदल दिया अपनी प्रोफाइल का बायो

दरअसल, ट्विटर के पूर्व सीईओ पद हटाने के बाद पराग अग्रवाल को जमकर सर्च किया जा रहा है। ऐसे में पराग अग्रवाल नाम के एक बैंकर की लिंक्डइन प्रोफाइल विजिट में अचानक तेजी आ गई, जिसके बाद बैंकर ने अपना प्रोफाइल का बायो बदल दिया। उन्होंने वहां लिखा कि मैं वह सीईओ नहीं हूं...जिसे आप खोज रहे। इसी के साथ पराग अग्रवाल ने विजिट ग्राफ भी शेयर किया है।

'मैं वह सीईओ नहीं हूं…जिसे आप खोज रहे'

'मैं वह सीईओ नहीं हूं…जिसे आप खोज रहे'

अपनी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पराग अग्रवाल ने लिखा- ट्विटर के सीईओ को निकाल दिए जाने के बाद, मेरे प्रोफाइल व्यू में 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसलिए, सही पराग खोजने में लोगों की मदद करने के लिए, मैंने अपना प्रोफाइल पेज हेडलाइन बदल दिया है। अग्रवाल की यह पोस्ट 86,000 से ज्यादा रिएक्शन और सैकड़ों मजेदार कमेंट के साथ वायरल हो चुकी है।

सीईओ का कार्यकाल एक साल भी नहीं चला

सीईओ का कार्यकाल एक साल भी नहीं चला

यूजर भी तरह-तरह के कमेंट करके मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंटरनेट फनी जगह है। आपको बता दें कि भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ने 2011 में ट्विटर जॉइन किया था। जहां साल 2018 में उन्हें ट्विटर का CTO बनाया गया फिर 2021 में प्रमोट करके कंपनी का सीईओ बना दिया गया। उनका सीईओ का कार्यकाल एक साल भी नहीं चला कि एलन मस्क ने कंपनी को खरीदते ही उन्हें बाहर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+