Bank Strike: देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 10 लाख अधिकारी-कर्मचारी नहीं करेंगे काम

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्रों के तमाम बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। ऐसे में आज तमाम उपभोक्ताओं को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। देशभर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने आज बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय का तमाम बैंक कर्मचारी विरोध कर रहे हैं, इसी के चलते देशभर के बैंक कर्मचारियों ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। गौर करने वाली बात यह है कि महज एक हफ्ते के भीतर बैंकों की यह दूसरी बड़ी हड़ताल है।

strike

इससे पहले शुक्रवार 21 दिसंबर को भी बैंकों ने हड़ताल का ऐलान किया था। बैंकों ने विलय के विरोध में यह हड़ताल की थी, साथ ही सैलरी को लेकर अनियमितता का भी जल्द से जल्द निपटारा किए जाने की मांग की थी। अधिकतर बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को हड़ताल के बारे में जानकारी दे दी है। हालांकि प्राइवेट सेक्टर के बैंक पहले की ही तरह से काम करेंगे। इस हड़ताल का आयोजन युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से किया गया है, जिसके अंतर्गत कुल 9 यूनियन आते हैं।

जो यूनियन इस फोरम में शामिल हैं वह ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉफेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक इंप्लायीस एसोसिएशन, नेशनल कॉफेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लायीस, नेशनल ऑर्गेनाइडेशन ऑफ बैंक वर्कर्स शामिल हैं। संगठन ने दावा किया है कि इस हड़ताल में कुल 10 लाख अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। एआईबीईए के जनरल सेक्रेटरी सीएच वेकटचलम ने बताया कि हड़ताल को खत्म करने के लिए अडिशनल चीफ लेबर कमिश्नर के साथ बैठक हुई थी लेकिन इसमे कोई समाधान नहीं निकला। बैठक के दौरान सरकार ने बैंकों की चिंता पर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही किसी भी तरह का कोई वायदा किया।

इसे भी पढ़ें- सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश का नेतृत्व कर सकते हैं- शरद पवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+