Bank Strike: क्‍या 27 जनवरी को सभी बैंक बंद रहेंगे? 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर कर्मचारी कर रहे हड़ताड़

Bank strike: 27 जनवरी (मंगलवार) को देशभर में बैंक के कामकाज पर असर पड़ने वाला है। बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण सरकारी बैंक बंद होने की संभावना है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है। कर्मचारियों की 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर ये हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में रविवार के बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टियों के साथ मिलकर लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएँ ठप रहने की स्थिति बन गई है।

बता दें कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन काम की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर देशव्यापी बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यह निर्णय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले लिया गया है।

bank strike

IBA और यूनियनों ने फाइव डे वीक की मानी थी बात

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) के अनुसार, विरोध का मुख्य कारण मार्च 2024 के वेतन संशोधन समझौते का लागू न होना है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों ने इसमें 'फाइव डे वीक स्वीकार किया था, पर सरकार ने अंतिम निर्णय नहीं लिया।

कर्मचारी क्‍यों हड़ताल करने के लिए हुए मजबूर?

कई महीनों तक केंद्र सरकार से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर, यूनियनों ने आंदोलन तेज किया। उनकी प्रमुख मांग सभी शनिवार को अवकाश है, जबकि वर्तमान में बैंक कर्मचारियों को केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है।

बैंक कर्मचारी हर दिन अतिरिक्‍त काम करने को है तैयार

काम के घंटे कम न हों, इसके लिए '5-डे वर्क वीक वर्क सिस्‍टम' लागू होने पर कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन अतिरिक्त 40 मिनट काम करने पर सहमत हैं। यूनियनों का तर्क है कि RBI, LIC, स्टॉक एक्सचेंज और केंद्रीय/राज्य सरकारी कार्यालयों में यह प्रणाली पहले से लागू है, तो बैंकों में भी यही हो।

क्‍या 27 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक?

'X' पर हालिया अभियान को 18.8 लाख इंप्रेशन मिले, जो कर्मचारियों में बढ़ते असंतोष का प्रमाण है। 27 जनवरी की यह हड़ताल देशभर की बैंकिंग सेवाएं बाधित कर सकती है।

सरकारी और निजी बैंकों में नकदी निकासी, जमा और चेक क्लियरेंस जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं विशेष रूप से प्रभावित होंगी। AIBOC ने स्पष्ट किया है, "यदि सरकार तत्काल प्रतिक्रिया नहीं देती है, तो हड़ताल को सफल बनाना हमारा लक्ष्य है।" यदि सरकार से सकारात्मक घोषणा नहीं होती, तो 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक बंद रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+