Bank Strike 12 February 2026: भारत बंद का असर, बैंक जाने से पहले जान लें बैंकिंग सेवाएं खुली रहेंगी या बंद?
Bank Strike 12 February 2026: अगर आप गुरुवार यानी 12 फरवरी 2026 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। देश की बड़ी बैंक कर्मचारी यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है।
ऐसे में आम बैंक ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कल बैंक खुले रहेंगे या बंद?

सबसे पहले यह स्पष्ट कर दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 12 फरवरी को कोई सरकारी छुट्टी नहीं है, लेकिन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
Bank Strike Today: क्यों हो रही है बैंक हड़ताल? जानिए कर्मचारियों की मांगें
इस हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने किया है। ये यूनियनें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर इस आंदोलन में शामिल हो रही हैं।
बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं-
नए लेबर कोड का विरोध
कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा
5-Day Work Week लागू करने की मांग
बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस
नौकरी की स्थिरता और पदों में कटौती पर रोक
यूनियनों का कहना है कि सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कानून कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं और इससे नौकरी की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
Are Banks Open Today: क्या आज बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे?
हड़ताल के बावजूद तकनीकी रूप से बैंक बंद नहीं रहेंगे, लेकिन कर्मचारियों की बड़ी संख्या के शामिल होने से स्टाफ की भारी कमी हो सकती है। इसका सीधा असर बैंक शाखाओं के रोज़मर्रा के कामकाज पर पड़ेगा। मतलब साफ है बैंक खुले तो रहेंगे लेकिन कामकाज बेहद धीमा रह सकता है और कई शाखाओं में काउंटर सर्विस ठप जैसी स्थिति बन सकती है।
किन बैंकों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पहले ही जानकारी दे दी है कि 12 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। वहीं, IDBI बैंक को भी यूनियनों की ओर से हड़ताल का नोटिस मिला है। इसके अलावा SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य सरकारी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि वे सेवाएं सामान्य रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन देरी और असुविधा से इनकार नहीं किया जा सकता।
Banking Services Disrupted: कौन-कौन से बैंकिंग काम अटक सकते हैं?
अगर आप 12 फरवरी को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो चेक जमा और क्लीयरेंस, कैश जमा या निकासी, लोन से जुड़े काम, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट, ब्रांच लेवल कस्टमर सर्विस जैसे इन कामों में दिक्कत आ सकती है। कई जगहों पर लंबी कतारें और घंटों इंतजार की स्थिति बन सकती है। सलाह यही है कि जरूरी बैंकिंग काम आज ही निपटा लें।
ऑनलाइन बैंकिंग और ATM को लेकर राहत की खबर
ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, UPI ट्रांजैक्शन और ATM सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चलती रहेंगी। ATM में कैश की कमी की फिलहाल कोई बड़ी आशंका नहीं जताई गई है। हालांकि, अगर आपको ब्रांच में जाकर काम करना जरूरी है, तो अपनी नजदीकी शाखा से पहले फोन पर जानकारी लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि हड़ताल का असर शहर और ब्रांच के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications