बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि आखिर क्यों लिया गया सनी देओल के बंगले के नीलामी का नोटिस वापस? जारी किया बयान
Sunny Deol Bungalow News: फिल्म गदर-2 (Gadar 2) की सक्सेस को एंजॉय कर रहे बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बंगले की नीलामी को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी,
हालांकि एक्टर के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले की नीलाम का नोटिस बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में वापस ले लिया। जिसके बाद अब बैंक ने एक बयान जारी किया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले के नीलामी नोटिस को वापस लेने में बताए गए तकनीकी कारणों पर एक बयान जारी किया है।
24 घंटे के अंदर नीलामी आदेश वापस
बैंक ने अपने स्टेटमेंट में अखबारों में खंडन जारी कर कहा कि यह नोटिस तकनीकी कारणों से वापस लिया जा रहा है। सनी देओल की प्रॉपर्टी की नीलामी नहीं होगी।
BOB ने बताया कि 20 अगस्त 2023 को प्रकाशित बिक्री नोटिस के बाद खुद कर्जदार यानी सनी देओल ने बकाया राशि चुकाने के लिए बैंक से संपर्क किया था। ऐसे में इस नोटिस को सिर्फ टेक्नीकल इश्यूज के चलते वापस लिया जा रहा है।
बैंक ने बताई 3 तकनीकी कारण
- 21 अगस्त को जारी बैंक ने अपने लेटर में बिक्री नोटिस को वापस लेने में तकनीकी कारणों के बारे में बताते हुए कहा कि सबसे पहले कुल बकाया में वसूल किए जाने वाले बकाया की सटीक मात्रा नहीं बतलाई गई।
- बैंक ने आगे बताया कि यह सेल नोटिस सिक्योरिटी इंटरेस्ट (एनफोर्समेंट) रूल्स 2002 के नियम 8(6) के अनुसार प्रॉपर्टी के सिम्बोलिक पजेशन पर बेस्ड है। बैंक ने फिजिकल पजेशन के लिए 01 अगस्त 2023 को चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को एक एप्लीकेशन दी थी, जो अभी परमिशन के लिए पेंडिंग है।
- वहीं कहा गया है कि यह संपत्ति इकाई उधारकर्ता द्वारा बताए अनुसार चल रही है, ऐसे में भौतिक कब्जा यानी कि फिजिकल पजेशन मिलने के बाद SARFAESI अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार बिक्री कार्रवाई शुरू किया जाएगी।
सनी देओल पर 56 करोड़ रुपए का लोन
आपको बता दें कि रविवार (20 अगस्त) को पब्लिश हुए एक बैंक नोटिस के अनुसार सनी देओल ने 56 करोड़ रुपए लोन लिया था, जिसे नहीं चुकाने पर 25 सितंबर को बंगले की नीलामी की तारीख दी गई थी। बैंक ने एक्टर से लोन रिकवरी का एक नोटिस विज्ञापन भी छपवाया था।












Click it and Unblock the Notifications