Bank Holidays: अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? बैंकिंग प्लानिंग से पहले जरूर जानें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in August 2025: अगर आप अगस्त 2025 में किसी बैंक संबंधी काम की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि इस महीने बैंक हॉलिडे (Bank Holidays in August 2025) की झड़ी लगी हुई है और कुछ तारीखों पर तो कई राज्यों में बैंक लगातार दो-तीन दिन तक बंद रहेंगे।

ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप पहले से ही अपने वित्तीय कामकाज की प्लानिंग कर लें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस ऑर्टिकल में आपको अगस्त महिनें में कब-कब बैंक बंद रहेंगे उसकी पूरी लिस्ट दी गई है।

bank-holidays-in-august-2025

पूरे भारत में 15 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे

अगस्त महीने की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय स्तर की छुट्टी 15 अगस्त को है, जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है। यह दिन शुक्रवार को पड़ रहा है, जिसके चलते कई लोगों के लिए यह एक लंबा वीकेंड भी बन सकता है। इस दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह एक घोषित राष्ट्रीय अवकाश है।

अगस्त के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद

इसके अलावा, हर महीने की तरह अगस्त 2025 के दूसरे (9 अगस्त) और चौथे शनिवार (23 अगस्त) को भी बैंकों में अवकाश रहेगा। साथ ही रविवार (10 और 24 अगस्त) को भी बैंक नहीं खुलते, जिससे लंबी छुट्टियों की स्थिति बन सकती है।

राज्यों के हिसाब से त्योहारों पर अलग-अलग बैंक हॉलिडे

भारत जैसे विविधताओं वाले देश में, हर राज्य के अपने-अपने त्योहार होते हैं और उन्हीं के आधार पर वहां बैंक अवकाश भी तय होते हैं। आइए जानते हैं किस दिन, कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे:

तिथि दिन छुट्टी का नाम राज्य/क्षेत्र जहाँ बैंक बंद रहेंगे
8 अगस्त 2025 शुक्रवार तेंदोंग ल्हो रुम फात सिक्किम
9 अगस्त 2025 शनिवार रक्षाबंधन / झूलन पूर्णिमा गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
13 अगस्त 2025 बुधवार पैट्रियट्स डे मणिपुर
15 अगस्त 2025 शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस / पारसी नववर्ष / जन्माष्टमी (स्मार्त) पूरे भारत में
16 अगस्त 2025 शनिवार जन्माष्टमी (कृष्ण जन्माष्टमी / कृष्ण जयंती) गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, श्रीनगर, आंध्र प्रदेश
19 अगस्त 2025 मंगलवार महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिवस मणिपुर
25 अगस्त 2025 सोमवार संत श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि असम
27 अगस्त 2025 बुधवार गणेश चतुर्थी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश
28 अगस्त 2025 गुरुवार नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) ओडिशा, गोवा


Bank Holidays: छुट्टियों के चलते बन सकते हैं लंबी वीकेंड

अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करें, तो अगस्त में कई लंबे वीकेंड्स का आनंद भी उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए, 15 अगस्त (शुक्रवार) से 17 अगस्त (रविवार) तक का वीकेंड, और 27-28 अगस्त को भी त्योहार के चलते कई स्थानों पर दो दिन बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त 2025 का महीना त्योहारों, छुट्टियों और सांस्कृतिक विविधता से भरा रहने वाला है। लेकिन इसके साथ ही यह महीना बैंकिंग कामकाज के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अंतिम समय में बैंक विज़िट की योजना बनाते हैं। ऐसे में सलाह यही है कि आप अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय से पहले निपटा लें और छुट्टियों के इस सुनहरे मौके का भरपूर आनंद लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+