Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bank Holidays: बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट, 26 अप्रैल से 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Bank holidays 2025: अगर आप आने वाले दिनों में बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि 26 से 30 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहेंगे।

RBI के नियमों के मुताबिक, हर महीने के चौथे शनिवार को पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहती हैं। 26 अप्रैल को इस महीने का चौथा शनिवार है जिससे बैंकों में छुट्टियां रहेंगी।

bank-holidays-2025

वीकेंड (शनिवार-रविवार) के अलावा क्षेत्रीय त्योहार हैं, जिनका असर कई राज्यों में बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा।

Bank holidays 2025: इन तारीखों को रहेंगे बैंक बंद

  • 26 अप्रैल (शनिवार): चौथा शनिवार - सभी राज्यों में अवकाश
  • 27 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश - सभी राज्यों में बंद
  • 29 अप्रैल (मंगलवार): परशुराम जयंती - केवल शिमला में
  • 30 अप्रैल (बुधवार): अक्षय तृतीया - बेंगलुरु में बैंक रहेंगे बंद

हालांकि, यह जरूरी नहीं कि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू हों। छुट्टियों का निर्धारण संबंधित राज्य सरकारों के त्योहारों के अनुसार होता है, इसलिए अपना बैंक कार्य करने से पहले अपने नजदीकी शाखा में अवकाश की जानकारी जरूर लें।

Bank holidays 2025: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

देश भर में बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। ग्राहक निम्नलिखित माध्यमों से अपने अधिकतर लेनदेन कर सकते हैं:

  • इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स: फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, अकाउंट मैनेजमेंट जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते हैं।
  • यूपीआई (UPI) सेवाएं: गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे ऐप्स से तुरंत और सुरक्षित मनी ट्रांसफर संभव है।
  • एटीएम सेवाएं: नगद निकासी, बैलेंस जांच और कार्डलेस लेनदेन जैसी सुविधाएं पूर्ववत चालू रहेंगी।

अगर आप चाहें तो इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाओं में न जाकर डिजिटल विकल्पों का अधिकतम उपयोग करें, जिससे किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+