Bank Holiday: इस शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक? 25 सितंबर की छुट्टी को लेकर RBI का क्या है निर्देश?

Bank Holiday on September 25: अगर आप शुक्रवार 25 सितंबर को बैंक की ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम कराने वाले हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार 25 सितंबर 2026 को देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे।

हालांकि, सिक्किम में इंद्र जात्रा त्योहार के चलते सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी। ऐसे में सिक्किम में रहने वाले लोगों को बैंक से जुड़े जरूरी काम के लिए अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु समेत बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Bank Holiday on September 25

सिक्किम में आज बैंक क्यों बंद?

25 सितंबर को सिक्किम में इंद्र जात्रा के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। इस दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी।

ये भी पढ़ें: क्या इस रविवार को खुले रहेंगे देशभर के बैंक? क्या है SBI सहित अन्य सरकारी बैंकों की हड़ताल का सच?

इंद्र जात्रा सिक्किम और नेपाल के नेवार समुदाय का प्रमुख त्योहार है। इसे येन्या भी कहा जाता है। सिक्किम सरकार ने इस त्योहार के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है।

क्या है इंद्र जात्रा की मान्यता?

इंद्र जात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक रूप से 10वीं शताब्दी में काठमांडू घाटी से मानी जाती है। बाद में यह सिक्किम के नेवारी समुदाय की संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया।

मान्यता के अनुसार भगवान इंद्र अपनी मां वसुंधरा के लिए पारिजात का फूल लेने धरती पर आए थे। एक माली ने उन्हें फूल लेते हुए पकड़ लिया और बंदी बना लिया। इसके बाद उनकी माता धरती पर उन्हें खोजने आईं। सच्चाई सामने आने के बाद भगवान इंद्र को मुक्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने लोगों को अच्छी बारिश और अच्छी फसल का आशीर्वाद दिया।

इसी वजह से यह त्योहार बारिश, अच्छी फसल और भरपूर पैदावार के लिए भगवान इंद्र के प्रति आभार जताने से जुड़ा है।

आठ दिनों तक चलता है उत्सव

सिक्किम में इंद्र जात्रा करीब आठ दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान नेवार समुदाय की ओर से कई पारंपरिक कार्यक्रम होते हैं। इनमें कुमारी यानी जीवित देवी का रथ प्रमुख आकर्षण होता है। लोग रथ खींचते हैं और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उत्सव के दौरान लोग मुखौटे पहनकर देवताओं और पौराणिक राक्षसों का रूप भी बनाते हैं। इस दौरान 'लाखे डांस' और 'पुली किशी' यानी हाथी नृत्य भी किया जाता है।

बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच

25 सितंबर को सिक्किम के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना समेत बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

सितंबर के आखिरी दिनों में बैंकिंग सेवाएं फिर प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन का दावा है कि वह बैंकिंग सेक्टर के करीब 90 फीसदी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

सितंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

तारीख दिन बैंक बंद रहने की वजह
25 सितंबर शुक्रवार इंद्र जात्रा - सिक्किम
26 सितंबर शनिवार चौथा शनिवार - देशभर में
27 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश - देशभर में
28-30 सितंबर सोमवार-बुधवार UFBU की घोषित बैंक हड़ताल

ये भी पढ़ें: दिल्ली समेत पूरे देश में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI की चेतावनी-समय रहते निपटाएं जरूरी काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+