Bank Holiday Alert: गोवर्धन पूजा पर आज 21 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद हैं? क्या है लेटेस्ट अपडेट

Bank holiday Govardhan Pooja Diwali October 21: देश के कई इलाकों में दिवाली आज मंगलवार 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को अधिकतर राज्यों में मनाई गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह पर्व 21 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसलिए मंगलवार 21 अक्टूबर को देशभर में कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के राज्यवार छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक इस दिन दिवाली अमावस्या, दीपावली और गोवर्धन पूजन के चलते बैंक सेवा स्थगित रहेगी। खासकर बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, रायपुर और श्रीनगर में बैंक इस दिन बंद रहेंगे।

Bank holiday Govardhan Pooja Diwali October 21

गोवर्धन पूजन पर कहां-कहां बैंक बंद हैं?

गोवर्धन पूजन, दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा गोपियों और वृंदावनवासियों को भारी वर्षा और इन्द्र द्वारा भेजे तूफानों से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना की याद दिलाता है। इसी दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 21 अक्टूबर को बेलापुर, भोपाल, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, रायपुर और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।

बैंक कब-कहां बंद रहेंगे (When are banks closed)

सामान्य रूप से बैंक राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय छुट्टियों पर बंद रहते हैं। इसके अलावा हर महीने दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार भी बैंक बंद रहते हैं। आने वाले दिनों में बैंक छुट्टियों की सूची इस प्रकार है:

🔹 22 अक्टूबर: अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद (दिवाली, विक्रम संवत न्यू ईयर, गोवर्धन पूजन, बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजन)

🔹 23 अक्टूबर: अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला में बैंक बंद (भाई बीज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजन, भैरव द्वितीया, निंगोल चक्कौबा)

🔹 27 अक्टूबर: कोलकाता, पटना, रांची में छठ पूजा

🔹 28 अक्टूबर: पटना, रांची में छठ पूजा

🔹 31 अक्टूबर: अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस चालू रहेगी

हालांकि बैंक छुट्टी पर बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक अपने वित्तीय लेनदेन जैसे फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से सुविधाजनक तरीके से बैंकिंग कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+