बांग्लादेशी सेक्स वर्कर ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, 'मुझे दस हजार के नोट बदलने हैं और घर जाना है'
बांग्लादेशी महिला ने पीएम से मांग की है कि उसके पास 10,000 रुपये पुराने नोट हैं, जिसे वो बदलना चाहती है।
नई दिल्ली। बांग्लादेश से आई एक सेक्स वर्कर ने पीएम मोदी को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। अपने ट्वीट में महिला ने कहा है कि उसके पास दस हजार के पुराने नोट हैं जो उसने ग्राहकों से टिप्स के रुप में कमाएं हैं।

महिला को रेड लाइट एरिया में बेचा गया था
पुणे का बुधवार पेठ इलाका शहर का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया है। दिसंबर, 2015 में इस युवती को बांग्लादेश से नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया और फिर उसे इस रेडलाइट एरिया में बेच दिया गया। लेकिन एक बाद में एक एनजीओ की मदद से उसे से छुड़ा लिया गया। अब इस महिला ने पीएम मोदी को ट्वीट कर और चिट्ठी लिखकर नोट बदलवाने की मांग की है महिला ने बताया है कि उसे अपने देश वापस जाने के लिए मंजूरी मिल गई है।

अपने वतन जाना चाहती है सेक्स वर्कर
महिला ने बताया है कि उसने ये पैसे भारत में कमाएं है। ये पुराने नोट हैं जिसका चलन नोटबंदी के बाद से बंद हो गया है। बांग्लादेशी महिला ने पीएम से मांग की है कि उसके पास 10,000 रुपये पुराने नोट हैं, जिसे वो बदलना चाहती है। युवती ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उसने ये पैसे अपने ग्राहकों से टिप्स के रूप में कमाएं हैं। नोटबंदी के समय उसके 10 हजार रुपये उसके मालिक के पास थे। जिस कारण वो बदल नहीं पाई। लेकिन अब वो अपने देश जाने से पहले अपने पैसे बदलवाना चाहती है।

तलाकशुदा है महिला
महिला का कहना है कि भारत आने से पहले वो अपने शादीशुदा जीवन में भी अपमानजनक हालत में थी। कुछ समय बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। बाद में घर का गुजारा चलाने के लिए उसने एक कपड़े की कारखाने में नौकरी करनी पड़ी। वहां उसे 9000 रुपये वेतन मिलता था। जिससे वो अपने माता-पिता का देखभाल करती थी। इसी दौरान उसके एक जानकार ने उसे भारत में नौकरी दिलाने की बात कही और यहां लाकर उसे रेडलाइट एरिया में बेच दिया था।

पीएम और सुषमा स्वराज से उम्मीद
बांग्लादेशी सेक्स वर्कर को उम्मीद है कि उसे प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री की तरफ से मदद मिलेगी। सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर गुहार लगाने वाले कई लोगों की मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications