भारत के बाद अब बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी सार्क सम्मेलन में जाने से किया मना

नई दिल्ली। जहां एक ओर पीएम मोदी ने इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना कर दिया है, वहीं अब सूत्रों का कहना है कि अब बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना कर दिया है।

bangladesh

बांग्लादेश ने किया किनारा

बांग्लादेश का कहना है कि आंतरिक मामलों में एक देश की तरफ से की जा रही दखलअंदाजी के चलते ऐसा माहौल पैदा हो गया है कि इस्लामाबाद में होने वाले 19वें सार्क सम्मेलन का सफल होना मुमकिन नहीं है। बांग्लादेश का कहना है कि यह सम्मेलन सिर्फ तभी हो सकता है जब परिस्थितियां अनुकूल हों।

आपको बता दें कि नवंबर में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सार्क सम्मेलन होना था। सार्क (SAARC) में सात देश शामिल हैं, जिसमें भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।

भूटान ने भी किया मना

भूटान ने कहा है कि आतंकवाद के चलते इस्लामाबाद में सार्क सम्मेलन में जाना मुमकिन नहीं है। भूटान के अनुसार इस समय जैसा माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए सार्क सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन होना मुमकिन नहीं है।

अफगानिस्तान ने भी कर दी 'ना'

भारत, बांग्लादेश और भूटान के द्वारा इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना करने के बाद अब अफगानिस्तान ने भी जाने से मना कर दिया है। इस तरह से अब तक सार्क के सात सदस्य देशों में से चार ने इस सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। अब सिर्फ नेपाल और श्रीलंका की तरफ से जवाब आना बाकी है।

भारत कर चुका है मना

विदेश मंत्रालय ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस्लामाबाद में होने वाले इस सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा परिस्थतियों में भारत इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेने में असमर्थ है।

पाक का आया जवाब

पाकिस्तान ने भारत के सार्क समिट में हिस्सा न लेने पर कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी भारतीय प्रवक्ता के ट्वीट से हुई। प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि हमें इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+