'बहुत बेसुरा गाते हो, बंद करो...', पुलिस ने सोशल मीडिया स्टार को थाने में किया बंद, अब सिंगर ने बताई आपबीती
'बहुत बेसुरा गाते हो, बंद करो...', पुलिस ने सोशल मीडिया स्टार को थाने में किया बंद, अब सिंगर ने बताई आपबीती
ढाका, 05 अगस्त: सोशल मीडिया स्टार और सिंगर हीरो अलोम अपनी एक खास सिंगिंग स्टाइल की वजह से जाने जाते हैं और अब इसकी वजह से वह मुसीबतों पर घिर गए हैं। बांग्लादेश के रहने वाले हीरो अलोम एक आउट-ऑफ-ट्यून बांग्लादेशी सिंगर हैं, जिनके पास लाखों में फॉलोअर है। हीरो अलोम के फेसबुक पर 20 लाख फॉलोअर हैं और यूट्यूब चैनल पर 14 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। हीरो अलोम को हाल ही में पुलिस पकड़कर ले गई और थाने में बंदकर 8 घंटे तक पूछताछ की। ये सब एक गाने को लेकर हुआ। अब हीरो अलोम ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी आपबीती बताई है। आइए जानें क्या है पूरा माजरा?

पुलिस ने हीर अलोम से कहा- बहुत बुरा गाते हो...
अपनी सिंगिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाले हीरो अलोम ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि पुलिस ने उन्हें थाने में बंद किया था और 8 घंटे पूछताछ की थी। हीरो अलोम ने कहा- 'पुलिस ने मुझे सुबह 6 बजे मेरे घर से उठाया और 8 घंटे तक अपने पास थाने में बिठाए रखा। पुलिस ने मुझसे पूछा कि मैं नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर और बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि काजी नजरूल इस्लाम के गाने क्यों गाता हूं।'' हीरो अलोम का दावा है कि पुलिस ने उनसे कहा है कि वो बहुत बुरा गाते हैं।

पुलिस ने हीरो अलोम से माफीनामे पर करवाए दस्तखत
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हीरो अलोम को आगे से शास्त्रीय गीतों ना गाने को कहा है। इतना ही पुलिस ने अलोम से एक माफीनामे पर दस्तखत भी कराए हैं, ताकी आगे से वह महान हस्तियों के गाने को ना गाए। हीरो अलोम का दावा है कि पुलिस ने उनसे क्लासिकल सॉन्ग्स गाना बंद करने के लिए कहा है।

'पुलिस ने मानसिक रूप से प्रताड़ित'
बुधवार को हीरो अलोम ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, '' पिछले हफ्ते पुलिस ने मुझे "मानसिक रूप से प्रताड़ित" किया था। पुलिस ने मुझे शास्त्रीय गीतों का प्रदर्शन बंद करने के लिए कहा है। पुलिस ने मुझे सुबह छह बजे उठाया और आठ घंटे तक थाने में रखा। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं रवींद्र और नजरूल गाने क्यों गाता हूं।"

मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
ढाका के चीफ डिटेक्टिव हारुन उर राशिद ने संवाददाताओं से कहा कि हीरो अलोम ने अपने वीडियो में बिना अनुमति के पुलिस की वर्दी पहनने और क्लासिकल सॉन्ग्स को गाने के लिए माफी मांगी है। हमें उनके क्लासिकल सॉन्ग्स को लेकर काफी शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद हमने कार्रवाई की। अलोम ने गायन की पारंपरिक शैली को पूरी तरह से बदल दिया... उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वह इस तरह दोबारा नहीं करेंग।''

क्या होरो अलोम को नाम बदलने के लिए पुलिस ने किया था फोर्स?
ढाका के उप पुलिस आयुक्त फारूक हुसैन ने 37 वर्षीय अलोम के दावों को खारिज कर दिया कि उन्हें अपना नाम बदलने के लिए भी दबाव बनाया गया था। उन्होंने एएफपी को बताया, "वह सिर्फ सोशल मीडिया में वायरल होने के लिए ये ऐसे कमेंट कर रहे हैं। पुलिस की ओर से उन्हें कभी नाम बदलने के लिए नहीं कहा गया है।''

हीरो अलोम के समर्थन में उतरे लोग
बता दें कि पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ हीरो अलोम के समर्थन में कई लोग सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अलोम के साथ हुए इस व्यवहार ने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया है।
पत्रकार आदित्य अराफात ने पोस्ट किया, "मैं आपके (हीरो अलोम) गानों या आपके अभिनय का प्रशंसक नहीं हूं। लेकिन अगर आपकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है, तो मैं इसके खिलाफ खड़ा होता हूं।" अलोम के फेसबुक पेज पर संजीदा खातून राखी ने लिखा, "टूटना नहीं। आप हीरो हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे क्या कहते हैं, आप असली हीरो हैं।"

'मुझे लगा कि मैं हीरो हूं...'
अलोम का कहना है कि उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है और 2018 में बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भी हिस्सा लिया है और 638 वोट हासिल किए। उन्होंने अपने ढाका स्टूडियो में एएफपी को बताया कि उन्होंने ढाका से 150 किलोमीटर उत्तर में अपने गृह जिले बोगरा में लोकप्रिय होने के बाद "हीरो" को अपने नाम के आगे लगाना शुरू किया।
उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि मैं हीरो हूं। इसलिए मैंने हीरो अलोम नाम रखा। मैं इस नाम को नहीं छोड़ूंगा। वर्तमान में, ऐसा लगता है कि आप बांग्लादेश में स्वतंत्रता के साथ गा भी नहीं सकते।''












Click it and Unblock the Notifications