ये 'सेल्फी' ना होती तो उस छात्र की जान बच सकती थी
विश्वास ने तालाब में तैरते हुए नियंत्रण खो दिया और उसकी मौत हो गई। डूबने का पता छात्रों को तब चला जब वह तालाब से बाहर आए
नई दिल्ली। बेंगलुरू के रामानगर जिले में एक छात्र की जान केवल इसलिए चली गई क्योंकि उसके दोस्त सेल्फी लेने में व्यस्त थे। दरअसल रामानगर जिले में में एनसीसी के कैंप में गए एक छात्र की तालाब में डूब कर मौत हो गई। जब छात्र डूब रहा था तब उसके दोस्त तालाब के किनारे सेल्फी ले रहे थे।

मृतक छात्र विश्वास बेंगलुरू के पास जयानगर स्थित नेशनल कॉलेज का छात्र था। पुलिस के मुताबिक कॉलेज के 25 छात्रों का एक दल एनसीसी के तहत आयोजित किए गए ट्रैकिंग कैंप पर गया था। इस दौरान कुछ छात्र कैंप के साथ गए शिक्षकों से परमिशन लेकर पास के तालाब में नहाने गए थे। मामले पर रामानगरा इलाके के एसपी रमेश भनोट ने बताया कि वहां पहुंचे छात्रों ने तालाब के बाहर लगे खतरे की चेतावनी वाले बोर्ड पर ध्यान नहीं दिया और उसमे कूदकर तैरने लगे।
विश्वास ने तालाब में तैरते हुए नियंत्रण खो दिया और उसकी मौत हो गई। डूबने का पता छात्रों को तब चला जब वह तालाब से बाहर आए लेकिन ये सारी घटना उस सेल्फी की तस्वीर में कैद हो गई जो छात्रों ने नदी के किनारे खींची थी।
विश्वास के माता-पिता ने घटना के लिए कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कॉलेज प्रबंधन द्वारा भी आंतरिक जांच के टीम का गठन किया है।












Click it and Unblock the Notifications