मोदी सरकार की सट्टेबाजी और लोन ऐप्स पर बड़ी कार्रवाई एक्शन, बैन किए चाइनीज ऐप्स

केंद्र सरकार ने तत्काल और आपातकालीन आधार पर चीनी लिंक वाले 138 सट्टेबाजी ऐप्स और 94 ऋण देने वाले ऐप्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Chinese Apps Ban

Chinese Apps Ban: मोदी सरकार ने एक बार फिर चाइनीज ऐप्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 138 सट्टेबाजी और 94 लोन ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इनको लेकर कई गंभीर शिकायतें लगातार मिल रही थी, जिसके बाद सरकार ने एक्शन लेना शुरू किया। बताया जा रहा है कि तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से इन ऐप्स के बारे में काफी गंभीर शिकायतें मिल रही थीं।

Recommended Video

      इंस्टेंट लोन एप्लीकेशन 'बडी कैश' जनता से कर रहा है ठगी

      चाइनीज ऐप्स ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू

      गृह मंत्रालय के संचार पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने तत्काल और आपातकालीन आधार पर चीनी लिंक वाले 138 सट्टेबाजी ऐप्स और 94 ऋण देने वाले ऐप्स को प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की है।

      ऐप्स के मकड़जाल पर फिर कार्रवाई

      दरअसल, इन चीनी सट्टेबाजी और लोन ऐप्स का मकड़जाल फैलता जा रहा है। लोग एक बार इसके चंगुल में फंसे तो निकलना मुश्किल होता जा रहा है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह महीने पहले 28 चीनी लोन ऐप की जांच शुरू की थी। जिसकी पड़ताल में पाया कि 94 ऐप ई-स्टोर पर मौजूद हैं, जो थर्ड पार्टी लिंक के जरिये काम कर रहे हैं। जिनका काम कर्ज के जाल में लोगों को फंसाना और जासूसी-प्रोपेगेंडा के तौर पर दुरुपयोग किया जाना था। इसी के साथ नागरिकों डेटा के सुरक्षा को खतरा भी बना रहता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+