पंजाब: खेत में मिले गुब्बारे से निकली पाकिस्तानी करेंसी और नक्शा, मचा हड़कंप
मालीया गांव के किसान जोगिंदर सिंह का पड़ोसी हरपाल सिंह मंगलवार सुबह उनके खेतों के पास से गुजर रहा था तो उसने देखा कि उसके खेतों में कुछ समान पड़ा है।
कपूरथला। कपूरथला के मालीया गांव के खेत में पाकिस्तानी मुद्रा और कागज के टुकड़ों के साथ गुब्बारे मिले हैं। उन कागज के टुकड़ों पर पेन से किसी जगह का नक्शा बनाया गया है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है लेकिन घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की छानबीन में लगी हुई हैं कि पड़ोसी मुल्क के करेंसी और नक्शा लिए यह गुब्बारा यहां तक आया कैसे। आपको बता दें कि नक्शे पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मालीया गांव के किसान जोगिंदर सिंह का पड़ोसी हरपाल सिंह मंगलवार सुबह उनके खेतों के पास से गुजर रहा था तो उसने देखा कि उसके खेतों में कुछ समान पड़ा है। उसने जाकर देखा तो वहां पर गुब्बारे, पाकिस्तानी करंसी व सिक्के तथा हाथ से बना नक्शा पड़ा था। हरपाल ने फौरन इसकी जानकारी गांव वालों को दी। गांव वालों से ही सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जरूर पढ़ें- क्यों भारत के लिए पाकिस्तान से लगे बॉर्डर को सील करना आसान नहीं है
पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह गुब्बारा और सामान पाकिस्तान से आया है। जिसमें पाकिस्तानी करेंसी, नक्शा और एक लिखा हुआ कागज, जिस पर एक पक्षी की तरह चित्र बनाया गया है। पुलिस ने कहा कि ऐसा करने के पीछे क्या रणनीति और मकसद है उसे तलाशने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications