चीन तक निशाना लगाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

ओड़ीसा। भारत ने आज एक नयी कामयाबी हासिल कर ली है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। दूर तर मारक क्षमता वाले इस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के व्हीलर आईलैंड में किया गया। सुबद तकरीबन 8 बजकर 48 मिनट पर मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण कर भारत के मिसाइल क्षमता में एक नया कृतिमान जुड़ गया है। यह मिसाइल 1000 किलो तक के परमाणु हथियार को ले जा सकता है और चीन से लेकर यूरोप के देश तक मार कर सकता है।

बार-बार चीन की ओर से मिल रही चुनौती के जबाव में अब भारत अग्नि-5 मौजूद है। अग्नि-5 त्रि-स्तरीय मिसाइल है, जिसे एक टन वजन का हथियार 5,000 किलोमीटर की दूरी तक ले जाने के लिए बनाया गया है। यह दो साल की अवधि में किया गया अग्नि-5 का दूसरा परीक्षण है।

Agni-5

इस परीक्षण के साथ ही 'अग्नि-5' भारत के पास मौजूद सभी मिसाइलों में सबसे अधिक दूरी तय करने में सक्षम मिसाइल बन गई है। इससे पहले ये उपलब्धि अग्नि-3 के पास थी, इस की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर है, लेकिन अब सबसे अधिक दूरी की मारक क्षमता का रिकॉर्ड अग्नि-5 के पास है। इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर है और इसका वजन लगभग 50 टन है।

इससे पहले अग्नि-5 का पहला परीक्षण अप्रैल, 2012 में किया गया था। अग्नि-5 को साल 2017 में भारतीय सेना में शामिल कर इसकी तैनाती की जा सकती है, परन्तु उसके लिए उससे पहले कुछ और परीक्षण करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+