Bal Thackeray से जुड़ी यादें शेयर कर बोले PM, लोक कल्याण के लिए समर्पित जीवन, स्मृतियां 'हमेशा संजोने वाली'

बाल ठाकरे पीएम मोदी के लिए 'हमेशा संजोने' वाली स्मृति हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बाल ठाकरे के साथ बातचीत को याद कर 97वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Bal Thackeray

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शिवसेना संस्थापक Bal Thackeray को उनकी 97वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने बाल ठाकरे के साथ बातचीत को याद किया और कहा कि ऐसी यादें 'हमेशा संजोने' वाली हैं। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे ने अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। बकौल पीएम मोदी, वे मराठा नेता के साथ अपनी बातचीत को हमेशा याद रखेंगे।

हिंदुत्व राजनीति के शुरुआती अग्रदूत

पीएम मोदी ने कहा कि वह मराठा नेता बाल ठाकरे के साथ अपनी बातचीत को हमेशा याद रखेंगे। प्रधानमंत्री ने Bal Thackeray को कट्टर हिंदुत्व राजनीति के शुरुआती अग्रदूतों में से एक करार दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग बाल ठाकरे का समर्थन करते थे।

बाल ठाकरे लोक कल्याण को समर्पित

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। मैं उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। उन्हें समृद्ध ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त था। उन्होंने अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।"

Bal Thackeray

क्या बाल ठाकरे की विरासत दो फाड़ हो गई ?

गौरतलब है कि शिवसेना हाल ही में दो गुटों में विभाजित हो गई थी। एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना विधायकों ने बगावत की जिसके बाद शिवसेना दो फाड़ हो गई। शिंदे को भाजपा और अपने विधायकों का समर्थन मिला, बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के बाद वे मुख्यमंत्री बने। भाजपा के पास अधिक विधायक होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद से संतोष करना पड़ा। शिवसेना के दूसरे गुट का नेतृत्व बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे कर रह हैं।

Recommended Video

      Bala Saheb Thackeray का पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर थीं Indira Gandhi, जानिए क्यों ? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+