बकरीद पर कुर्बानी के लिए आया बाहुबली बकरा, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। हर साल दुनियाभर के मुसलमान ईद इल अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाते हैं। इस दौरान बकरा, भैंस और कई जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। हर साल देखा जाता है कि कुछ खास बकरे या भैंसे की तस्वीरें वायरल होती रही हैं। इस साल भी बकरीद से पहले एक बकरे की वीडियो सामने आई है, जो आम बकरों से काफी बड़ा दिख रहा है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ईद-उल-अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी। इस बकरे का नाम बाहुबली बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग बकरे को पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन वो किसी के हाथ नहीं आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications