कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, पीएम मोदी ने दी लोगों को बधाई
नई दिल्ली। कुर्बानी का त्यौहार बकरीद या ईद-उल-जुहा आज देश भर में धार्मिक आस्था और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए लाखों मुस्लिम लोग एकत्र हो रहे हैं। नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी दे कर प्रसाद बांटा जायेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिये दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं।
तो वहीं कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने प्रेम और बलिदान के इस पावन पर्व के लिए देशवासियों को मुबारकबाद दी है।
आपको बता दें कि ईद-उल-जुहा हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की कुर्बानी देने के की याद में मनाया जाता है। यह पर्व ईश्वर के प्रति विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।













Click it and Unblock the Notifications