करीना कपूर की 'ऑनस्क्रीन मां' को हुई 2 साल की जेल, भाई भी सलाखों के पीछे
नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में जिस महिला ने करीना कपूर की मां को किरदार निभाया था, अब वह एक बड़ी दिक्कत में पड़ गई है। करीना की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अलका कौशल को 2 साल की जेल हो गई है। दरअसल, यह मामला चेक बाउंस होने का है, जिसकी वजह से वह सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं।

अलका के अलावा उनकी मां सुशीला बडोला को भी इस मामले में पंजाब के संगरूर की एक कोर्ट ने 2 साल जेल की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि अलका टीवी की दुनिया की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और कुमकुम, कुबूल जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम कर चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में बजरंगी भाईजान फिल्म के अलावा अलका कौशल क्वीन फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।
Recommended Video

क्या है मामला?
अलका की गांव लागड़िया निवासी अवतार सिंह के साथ जान-पहचान थी। अलका और उनकी मां ने एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अवतार से 50 लाख रुपए उधार लिए। अवतार को उसके पैसे वापस देने के समय उन्होंने उसे 25-25 लाख रुपए के दो चेक दिए, लेकिन दोनों ही चेक बाउंस हो गए। इसके बाद अवतार सिंह ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। इसी के चलते मां-बेटी को 2 साल की जेल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications