NADA ने बजरंग पुनिया पर 4 साल का लगाया प्रतिबंध, जानिए वजह
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने चार साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। दरअसल बजरंग पुनिया ने 10 मार्च को नेशनल टीम सेलेक्शन ट्रायल के दौरान डोपिंग टेस्ट के लिए अपना सैंपल देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद नाडा ने बजरंग को पहले 23 अप्रैल को सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी, UWW ने भी पुनिया को सस्पेंड कर दिया था।
बजरंग पुनिया के खिलाफ नाडा की कार्रवाई के बाद अब पुनिया प्रतिस्पर्धात्मक कुश्ती में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और ना ही विदेश में कोचिंग दे सकते हैं। 31 मई को बजरंग पुनिया ने नाडा की एंटी डिसिप्लनरी डोपिंग पैनल के सामने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध किया था, जिसके बाद अस्थायी रूप से इनके सस्पेंशन को रोक दिया गया था। लेकिन 23 जून को नाडा ने आधिकारिक रूप से उनके खिलाफ आरोप की जानकारी दी।

जिसके जवाब में बजरंग पुनिया ने 11 जुलाई को इसको चुनौती दी। 20 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इस मामले पर सुनवाई हुई और आखिरकार नाडा ने पुनिया पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। बता दें कि बजरंग पुनिया खेल के मैदान के साथ अब राजनीति के मैदान में भी आ चुके हैं। विनेश फोगाट के साथ बजरंग पुनिया ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
एडीडीपी का कहना है कि बजरंग को आर्टिकल 10.3.1 का दोषी पाया गया है जिसके बाद उनपर 4 वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है। चूंकि खिलाड़ी को सस्पेंड कर दिया गया है, लिहाजा उनके खिलाफ यह प्रतिबंध 23 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा।
बजरंग पुनिया ने NADA से कथित पक्षपात और अनुचित व्यवहार की मुखर आलोचना की है, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ यह कार्रवाईपूर्व WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते हुई है। पुनिया का दावा है कि उन्होंने कभी भी नमूना देने से इनकार नहीं किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिसंबर 2023 में नमूना संग्रह के लिए एक्सपायर हो चुकी किट का इस्तेमाल किया गया, जिसको लेकर मैंने NADA से स्पष्टीकरण मांगा है, लेकिन इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया गया।
बता दें कि बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। वह हरियाणा के झज्जर से आते हैं। उनके पिता खुद भी एक पहलवान थे। महज 14 वर्ष की आयु से पुनिया ने कुश्ती के मैदान में कदम रख दिया था। 2013 में उन्होंने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications