Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bajaj Finance Personal Loan: बजाज फाइनेंस ने पर्सनल लोन के लिए आवेदन को आसान और ऑनलाइन बना दिया     

Bajaj Finance Personal Loan: आज के दौर में, अचानक सामने आने वाले खर्चों या बड़ी खरीदारी को संभालने के लिए पर्सनल लोन सबसे कारगर उपाय है। अच्छी खबर ये है कि, इसके लिए आवेदन करना अब पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। बस कुछ क्लिक करके आप अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जान सकते हैं और मिनटों में लोन की मंजूरी पा सकते हैं - जिसके लिए आपको अपने घर से बाहर निकलने या किसी शाखा में जाने की भी ज़रूरत नहीं है।

बजाज फाइनेंस से आप बेहद कम कागजी कार्रवाई के साथ बड़ी आसानी से और बिना किसी झंझट के पर्सनल लोन ले सकते हैं, जिसके किसी भी तरह की कलैटरल की ज़रूरत नहीं होती है। बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन चुनने पर आप, 24 घंटे के भीतर अपने खाते में 55 लाख रुपये तक की रकम लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। आइए अब हम इसकी खासियतों और कुछ आसान चरणों में पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के तरीके के बारे में जानें।

Bajaj Finance Personal Loan

पर्सनल लोन क्या होता है?

पर्सनल लोन एक ऐसा फाइनेंशियल प्रोडक्ट है, जिसमें आपको किसी सिक्योरिटी के बिना एक साथ बड़ी रकम मिलती है, और आप एक तय समय-सीमा में ब्याज के साथ यह रकम चुका सकते हैं। पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय आपको किसी कलैटरल की ज़रूरत नहीं होती है और इस लिहाज से यह होम लोन या कार लोन जैसे दूसरे लोन से बिल्कुल अलग है। यही बात इसे कई तरह की आर्थिक जरूरतों के लिए एक बहु-उपयोगी समाधान बनाती है, जिसमें मेडिकल बिल चुकाने और अपने ड्रीम वेकेशन की फंडिंग से लेकर घर की मरम्मत से जुड़े खर्चे को पूरा करना शामिल है। इसे चुकाने की शर्तें भी बेहद आसान हैं, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोन की रकम और समय-सीमा चुन सकते हैं।

बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन ही क्यों चुनें?

अब वो ज़माना गया जब आपको बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे, लंबी-चौड़ी कागजी कार्रवाई पूरी करनी पड़ती थी और मंजरी के लिए कई हफ़्तों तक इंतज़ार करना पड़ता था। अब, बजाज फाइनेंस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की वजह से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना ज़्यादा तेज़, आसान और सुविधाजनक हो गया है। नीचे बताया गया है कि, क्यों ऑनलाइन आवेदन करना ही सबसे सही तरीका है-

  • 100% डिजिटल प्रक्रिया: किसी शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जानने से लेकर दस्तावेज जमा करने तक, सब कुछ ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • तुरंत मंजूरी और अदायगी: आपके आवेदन को मंजूरी मिलने के बाद, केवल 24 घंटों के भीतर लोन की रकम सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
  • कागज रहित दस्तावेज़ी प्रक्रिया: कागजी कार्रवाई को भूल जाइए। अब अपने दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी अपलोड करना ही काफी है।
  • लोन चुकाने की सुविधाजनक समय-सीमा- आप लोन की रकम चुकाने के लिए 12 महीने से 96 महीने के बीच की समय-सीमा चुन सकते हैं।
  • कलैटरल की ज़रूरत नहीं - सिक्योर्ड लोन के विपरीत, पर्सनल लोन में किसी भी संपत्ति को जमानत के तौर पर रखने की ज़रूरत नहीं होती है।

पर्सनल लोन पाने की शर्तें

पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले, यह जान लेना जरूरी है कि आप पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं या नहीं। हालांकि लोन देने वाले अलग-अलग संस्थानों के लिए इन शर्तों में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन बजाज फाइनेंस सहित पर्सनल लोन देने वाले ज्यादातर संस्थानों की बुनियादी ज़रूरतें इस प्रकार हैं-

  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • उम्र: 21 साल से 80 साल
  • नौकरी: सरकारी, निजी या MNC
  • CIBIL स्कोर: 685 या उससे ज़्यादा
  • ग्राहक का प्रोफ़ाइल: खुद का रोजगार या नौकरीपेशा

लोन की समय-सीमा पूरी होने पर आपकी उम्र 80 साल या उससे कम होनी चाहिए।

ज़रूरी दस्तावेज़

पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया काफी तेज़ और आसान है, फिर भी आपको कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे। सबसे ज़्यादा ज़रूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है-

  • KYC संबंधी दस्तावेज़: आधार/पासपोर्ट/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/ राष्ट्रीय जनसंख्या
  • रजिस्टर का पत्र/ NREGA जॉब कार्ड
  • PAN कार्ड
  • कर्मचारी पहचान पत्र
  • पिछले 3 महीनों की सैलरी स्लिप
  • पिछले 3 महीनों का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
  • पाइप्ड गैस बिल
  • पेंशन ऑर्डर
  • नौकरी देने वाली कंपनी द्वारा जारी आवास आवंटन पत्र
  • प्रॉपर्टी /नगरपालिका की टैक्स रसीद
  • आवश्यक सेवाओं के बिल
  • वास्तविक समय की तस्वीर/फोटो
  • राशन कार्ड

बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें (एक-एक चरण की जानकारी)

पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका बेहद आसान है, जिसमें कोई परेशानी नहीं होती है। नीचे बताया गया है कि आप कुछ ही चरणों में बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं-

  • बजाज फिनसर्व वेबसाइट के पर्सनल लोन पेज पर जाएँ और 'अप्लाई' पर क्लिक करें।
  • अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और आपके फ़ोन पर भेजा गया OTP भरें।
  • लोन के आवेदन पत्र में अपनी बुनियादी जानकारी, जैसे कि आपका पूरा नाम, PAN, जन्म तिथि और पिन कोड भरें।
  • इसके बाद लोन सलेक्शन पेज पर जाने के लिए 'प्रोसीड' पर क्लिक करें।
  • अपनी ज़रूरत के अनुसार लोन की रकम भरें। पर्सनल लोन के तीन वेरिएंट- टर्म, फ्लेक्सी टर्म और फ्लेक्सी हाइब्रिड में से किसी एक को चुनें।
  • लोन चुकाने की समय-सीमा चुनें - आप 12 महीने से 96 महीने तक की समय-सीमा का विकल्प चुन
  • सकते हैं। इसके बाद 'प्रोसीड' पर क्लिक करें।
  • अपना KYC पूरा करके अपना आवेदन जमा करें।

हमारा एक प्रतिनिधि आपको इसके आगे के चरणों के बारे में जानकारी देगा। आपके दस्तावेज़ों का अच्छी तरह वेरिफिकेशन होने के बाद लोन की रकम आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन आपको तुरंत पैसे उपलब्ध कराता है, जब आपको इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है - ये सब ऑनलाइन आवेदन की तेज़ प्रक्रिया, तुरंत मंजूरी और 24 घंटे के भीतर अपने खाते में लोन की रकम पाने की सुविधा के साथ उपलब्ध है। बात चाहे किसी मेडिकल इमरजेंसी की हो, या फिर कोई बड़ी खरीदारी करने या अपने किसी निजी लक्ष्य को पूरा करने की बात हो, आप बड़े आराम से और बिना किसी परेशानी के लोन लेने के अनुभव पर भरोसा कर सकते हैं।

क्या आप कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं? अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जानें और बस कुछ ही मिनटों में बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
नियम व शर्तें लागू

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+