Bagmati Train Accident: एकसाथ 13 बोगियां डिरेल, पार्सल वैन में आग, क्या थी स्पीड, कितनी जोरदार टक्कर?
Bagmati Train Accident: बीते दो दिन के भीतर दो अलग- अलग ट्रेन दुर्घटनाएं सामने आईं। पहला बिहार के कटिहार जिले का है, जो कि इस हफ्ते गुरुवार को हुई,जिसमें एक मालगाड़ी की डिब्बा पटरी से उतरी गया। जबकि शुक्रवार को हुई दुर्घटना बड़ी थी। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई। हालांकि इस हादसे में बागमती एक्सप्रेस के 13 कोच बेपटरी हो गए। दरअसल, ट्रेन के प्लेफार्म के पास खड़ी एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में , इसमें करीब 19 लोग घायल हुए। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी, इंजन में आग लग गई। इस दौरान कुछ डिब्बों के पहिए तक निकल गए।
गुरुवार को टली थी बड़ी घटना
गुरुवार रात बिहार के कटिहार जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटिहार जिले के सुधानी के नजदीक पुल संख्या 136 के पास एक मालगाड़ी का 2 डिब्बा बेपटरी हो गया था। गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी तरह के हताहत नहीं हुआ। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है और हालात पर कंट्रोल कर लिया गया।

क्यों हुआ हादसा?
शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे पता चला है कि ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूपलाइन में चली गई। इसी लूप लाइन पर पहले मालगाड़ी खड़ी थी। बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई। एक्सीडेंट में 12 से 13 कोच डिरेल हुए। एक कोच और पार्सल वैन में आग लग गई।
टक्कर के वक्त बागमती की कितनी स्पीड?
दक्षिणी रेलवे ने बताया कि रात 8.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन क्रॉस करने के बाद बागमती एक्सप्रेस को मेन लाइन पर चलने का ग्रीन सिग्नल मिला था। कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले लोको पायलट और ट्रेन क्रू को जोर का झटका लगा। झटके के चलते ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूपलाइन में चली गई। इस लूप लाइन पर पहले से एक पहले मालगाड़ी खड़ी थी। ऐसे में बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई। हादसे में 12 से 13 कोच डिरेल हुए। हादसे के वक्त बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75 KMPH थी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे ने हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। समस्तीपुर के लिए हेल्पलाइन नंबर -06274-8102918840, दरभंगा के लिए हेल्पलाइन नंबर-06272-8210335395, दानापुर के लिए हेल्पलाइन नंबर-9031069105 और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7525039558 है।












Click it and Unblock the Notifications