बागमती एक्सप्रेस हादसा: शुरुआती रिपोर्ट में ये बताया गया दुर्घटना का कारण
Bagmati Express accident: शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जब ट्रेन संख्या 12578, मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई के पास कावरापेट्टई स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। यह दुर्घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, जिसके बाद ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए और कोच में आग भी लग गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शुरुआती जांच में जो बात निकल कर सामने आ रही है उसके अनुसार ट्रेन संख्या 12578 बागमती एक्सप्रेस के ड्राइवर को अचानक कुछ झटका महसूस हुआ। ड्राइवर ने फौरन पटरी चेंज कर दिया जिसके परिणामस्वरूप बागमती एक्सप्रेस आगे खड़ी मालगाड़ी से टकड़ा गई। ड्राइवर की इस कोशिश का उद्देश्य संभावित बड़े हादसे को रोकना था।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन मैसूर से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद रेलवे के अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य में तेजी दिखाई। घटना की जानकारी मिलते ही चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल राहत वैन और बचाव दल को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। रेलवे ने पुष्टि की कि इस हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
इस घटना के बाद रेलवे ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है ताकि ट्रेन को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जा सके और यात्रा सामान्य हो सके।
दक्षिण रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन की स्थिति का आकलन कर लिया गया है और पटरियों को पुनः संचालन योग्य बनाने के लिए विशेषज्ञों की टीम जुट चुकी है। घायलों को साथी पैसेंजर्स और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा जा चुका है।
घटना के तुरंत बाद चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल राहत वैन और बचाव दल को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। रेलवे ने पुष्टि की है कि हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। घटना के बाद रेलवे ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
रेलवे ने क्या कहा?
हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार ने कहा की मौके पर राहत बचाब दल मौजूद है। उन्होंने कहा, "12578 बागमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। अब तक रेलवे की ओर से राहत और बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुका है और काम जारी है। सभी डिब्बों से यात्रियों को निकालने का काम जारी है। 90 प्रतिशत से ज्यादा यात्रियों को निकाला जा चुका है। हमें अभी तक किसी के हताहत होने या गंभीर चोट लगने की कोई सूचना नहीं मिली है। राहत टीम और मेडिकल टीम दोनों ही मौके पर मौजूद हैं साइट। जीएम सदन रेलवे और डीआरएम सदन चेन्नई डिवीजन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए रेलवे द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।"












Click it and Unblock the Notifications