वीडियो जारी कर धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से की ये अपील, हाथरस हादसे के बाद बागेश्वर महाराज को सता रही चिंता!

Pandit Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर बागेश्वर धाम के मठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन 4 जुलाई को है। इस मौके पर भव्य आयोजन होना है लेकिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जन्मदिन से ठीक पहले उन्हें चिंता सताने लगी है। ये चिंता उन्हें अपने भक्तों की सुरक्षा को लेकर सता रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार, 2 जुलाई को एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान हुए भीषण हादसे में कई लोगों की जान चली गयी है। हाथरस में हुए इस दुखद घटना के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने भक्तों से अपील की है कि 4 जुलाई को बागेश्वर धाम ना आकर वो घर पर ही रह कर हनुमान चालीसा का पाठ करके और वृक्षारोपण करके उत्सव मनाएं।

Pandit Dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिसियल एक्स हैंडल से पंडित धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कह रहे हैं, "4 जुलाई को मेरे जीवन की आयु के एक वर्ष कम हो जाएंंगे। बहुत व्यापक तरीके से अद्भुत आनंद उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस वीडियो के माध्यम से हम एक निवेदन और प्रार्थना करना चाह रहे हैं।"

घर पर इस प्रकार जन्मोत्सव मनाने की कि अपील

वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं, "श्रृद्धापूर्वक 4 जुलाई के उत्सव के लिए दूर-दूर से आ रहे बागेश्वर धाम से जुड़े लोग हमारे प्रियजन हैं। हमारी एक प्रार्थना अगर आप मानो, तो अपार प्रशंसा होगी। खूब व्यापक व्यवस्था की थी और खूब मैदान भी तैयार किया था लेकिन 1 तारीख से ही जन समुदाय और बागेश्वर धाम के पागलों का मेला बहुत ज्यादा लग गया और भीड़ बहुत ज्यादा पहुंच गई।"

वीडियो के माधयम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों से 4 जुलाई को घर पर ही रह कर हनुमान चालीसा का पाठ करने और वृक्षारोपण करने की अपील की है। उन्होंने कहा, "आप लोगों के सुरक्षा के भाव को दृष्टिगत रखते हुए, जो जहां हैं वहीं से उत्सव मनाएं। घर बैठकर हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करके उत्सव मनाएं। आगामी गुरु पूर्णिमा जो 21 जुलाई को है, उसमें हम योजनाबद्ध तरीके से और व्यापक मैदान रखेंगे। उस मैदान में आप सबके स्वागत का इंतजार करेंगे।"

भजन संध्या का होना था आयोजन

यूपी के हाथरस में हुई घटना से पहले बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव की तैयारियां काफी जोर शोर से चल रही थी। 4 जुलाई की शाम बागेश्वर धाम में भजन संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया था। इस आयोजन में मशहूर गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ-साथ और भी कई लोग शिरकत करने वाले थे। इस आयोजन में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही थी।

2 जुलाई की दोपहर में बागेश्वर महाराज ने हजारों भक्तों की भीड़ के बीच अनाउंसमेंट करते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में बताया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, "3 जुलाई को दरबार लगेगा, 4 जुलाई को जन्मोत्सव मनाया जाएगा और 5 जुलाई को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा, उसके बाद हम कथा करने के लिए निकल जाएंगे। इसके बाद गुरु पूर्णिमा यानी 19 जुलाई को वापस आप लोगों के बीच जाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+