Video: धीरेंद्र शास्त्री ने कुंवारी लड़कियों को बताया 'खाली प्लॉट', सोशल मीडिया पर जमकर भड़के लोग
Dhirendra Shastri: बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने इस बार शादी शुदा महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के बारे में बोलकर सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर आ गए हैं। लोग बागेश्वर वाले बाबा को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।
क्या कहा धीरेंद्र शास्त्री ने?
बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि किसी स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी दो पहचान होती है। एक मांग में सिंदूर और दूसरा गले में मंगलसूत्र। अगर मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र न हो तो हम लोग क्या समझते हैं कि भई अभी ये प्लॉट खाली है। वहीं बाबा के इस बात पर लोग अब भड़क गए हैं और जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों ने कि ऐसी बेफजूल की बातें करने वाले ना तो यह संत हो सकते हैं और ना ही कथावाचक हो सकते हैं।

नीचे देखें वीडियो...
बागेश्वर वाले बाबा ने कहा कि- अगर स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र होना चाहिए...
— Versha Singh (@Vershasingh26) July 15, 2023
और अगर मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र ना हों तो हम लोग क्या समझते हैं कि भाई अभी ये ‘प्लॉट’ ख़ाली है.
ऐसी बेफिजूल, शर्मनाक और सड़ी हुई सोच की बातें मंच से… pic.twitter.com/5IJkjRY7gE
सोशल मीडिया पर जमकर भड़के लोग
सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पर जमकर लोग भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस तरह की भाषा बोलने वालों की लोग भक्ति कर रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि भक्त इसका भी समर्थन करेंगे। देश भक्त नाम के यूजर ने कहा कि अब कहा गई महिला मोर्चा की अध्यक्ष इसके खिलाफ एक्शन क्यो नही ले रही है । आकाश जैतवाल नाम के यूजर ने कहा कि भला हो अंबेडकर का जिसने गैर बराबरी खत्म कर दी । और महिलाओं को पुरुषों के समान खड़ा कर दिया । वरना इनकी संकीर्ण मानसिकता तो ना छुपी है ना छुपेगी जिसका जीता जागता प्रमाण है मनुस्मृति।












Click it and Unblock the Notifications