"Baby on board" ये फ्लाइट की सीट है या ट्रेन की ?" मंत्री अश्विनी ने बच्चे की फोटो शेयर कर पूछा सवाल
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रजाई पर आराम से लेटे और खिड़की से बाहर देख रहे एक बच्चे की तस्वीर ट्विटर पर साझा की। मंत्री ने फोटो शेयर कर पूछा क्या यह ट्रेन के कोच या हवाई जहाज की सीट का।

"Baby on board" : मोदी सरकार की कैबिनेट के मंत्री अश्विनी वैष्णव सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन वो खूबसूरत फोटोज शेयर करते रहते हैं। आकर्षक और मनोरंजक तस्वीरें शेयर करते हैं, जिसके माध्यम से लोगों को संदेश देते हैं। अब मंत्री ने एक बच्चे की बैक साइड की फोटो शेयर की है। जिसमें बच्चा यात्रा करते समय खिड़की के बाहर नेचुरल ब्यूटी देखता नजर आ रहा है। मंत्री ने फोटो शेयर कर लोगों से सवाल किया है कि ये तस्वीर किसी फ्लाइट की सीट की है या किसी ट्रेन की सीट की?

1 मिलियन लोग देख चुके हैं ये फोटो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के फोटो शेयर करते ही इसे 23,000 से अधिक लाइक्स और एक मिलियन से अधिक बार देखी जा चुकी है। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

जानें कहां की है ये फोटो
दरअसल, ये ट्रेन के डिब्बे के अंदर की फोटो है जिसमें बच्चा सीट के सामने लगी ट्रे में मजे से लेटा हुए ट्रेन के बाहर का खूबसूरत नजारा लेते हुए यात्रा का मजा ले रहा है।

फोटो शेयर कर दिया ये संदेश
मंत्री ये फोटो शेयर कर ये बताना चाह रहे हैं कि यात्रियों को अतिरिक्त आराम देने के लिए भारतीय रेलवे कितनी सविधाएं दे रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जो लोग लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।
Baby On Board!
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) February 3, 2023
Plane seat or train seat?
Guess ⁉️ pic.twitter.com/x5snDfHADb
पहले एक स्टेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपनी पोस्ट के कारण सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ जुड़ते हैं और रेलवे की सुविधाओं से रूबरू करवाने के लिए ऐसी ही फोटो शेयर कर रोचक सवाल पूछते रहते हैं। पिछले महीने रेल मंत्री ने एक ट्रेन स्टेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं और दर्शकों से पूछा कि बताए कि ये कहां की तस्वीरें हैं। उन फोटोज में ट्रेन बर्फ से ढकी वादियों में चलती हुई नजर आ रही थी।
Recommended Video

Guess this station⁉️
Hint: Heaven on Earth. pic.twitter.com/LyLhI3SeU2
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 18, 2023
श्रीनगर रेलवे स्टेशन की थी ये तस्वीरें
ये तस्वीरें श्रीनगर रेलवे स्टेशन की थीं। जिसमें स्टेशन, रेलवे ट्रैक और प्लेटफॉर्म सब बर्फ में ढका हुआ नजर आ रहा था। ये फोटोज लोगों को बहुत पसंद आई थी।












Click it and Unblock the Notifications