'भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकती BJP, हमेशा 100% देता हूं ', ममता कैबिनेट में शामिल बाबुल का पलटवार
'भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकती BJP, हमेशा 100% देता हूं ', ममता कैबिनेट में शामिल बाबुल का पलटवार
कोलकाता, 04 अगस्त: भाजपा छोड़ने के लगभग एक साल बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि भाजपा कभी भी उन पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकती। बाबुल सुप्रियो ममता कैबिनेट में शामिल होने के बाद एक के बाद एक ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 'टर्नकोट' होने के लिए ट्विटर पर ट्रोल हुए बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि जिस पार्टी ने उन्हें 'बलि का बकरा' बनाने की कोशिश की, उसको बदलने का उन्होंने साहस किया।
Recommended Video

'आपकी आधी राज्य सरकारें दूसरी पार्टियों के 'परेशान' विधायकों के साथ...'
बीजेपी पर तंज कसते हुए बाबुल सुप्रियो ने कहा, 'आपकी आधी राज्य सरकारें दूसरी पार्टियों के 'परेशान' विधायकों के साथ हैं, अब तो ऊंचे पदों पर आसीन सांसदों को भूल जाइए। बंगाल में आपका 'ऑपरेशन झारखंड' बेनकाब हो गया है। बाबुल सुप्रियो ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''हमारे इतिहास में कभी भी एक सत्ताधारी दल को विपक्ष से इतनी नफरत नहीं थी। जो लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है।"

'बलि का बकरा बनने से अच्छा है कि मैंने पाला बदलने का साहस किया'
भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर मंत्री बनने के बाद आलोचनाओं को झेल रहे बाबुल सुप्रियो ने कहा, ''बलि का बकरा बनने से अच्छा है कि मैंने पाला बदलने का साहस किया। देखिएगा, मंत्री पद की दूसरी पारी, पहली बार से बेहतर होगी।''

मंत्री पद ना मिलने पर बाबुल सुप्रियो ने छोड़ा था BJP
बाबुल सुप्रियो ने 2014 और 2019 दोनों चुनावों में आसनसोल लोकसभा सीट जीती और शहरी विकास और फिर भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मैदान में उतारा था, जिसमें वे हार गए थे।
अपनी हार के बाद, बाबुल को पिछले साल एक फेरबदल के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।
सितंबर 2021 में बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और इस साल उपचुनाव जीतकर विधायक बने।

ममता कैबिनेट में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो
पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के रूप में तृणमूल को बड़ा झटका देने वाले शिक्षक भर्ती घोटाले के बीच ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। बाबुल सुप्रियो सहित नए चेहरों को ममता कैबिनेट में शामिल किया गया है। ममता बनर्जी ने 9 नए मंत्री बनाए हैं। बाबुल सुप्रियो को आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स और पर्यटन विभाग दिया गया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications