अरुण जेटली के अंतिम संस्कार की भीड़ में चोरों ने बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के चुराए मोबाइल फोन

नई दिल्ली। रविवार को पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली राजनीति, वकालत, खेल और समाजिक जीवन की तमाम यादों को छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गए, जेटली के जाने से पूरे बीजेपी खेमे में शोक की लहर है, संडे को निगम बोध घाट पर जब जेटली का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तब उस वक्त वहां कुछ चोर चुपचाप अपना काम कर रहे थे, आपको जानकर हैरत होगी कि अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो सहित कम से कम 11 व्यक्तियों के फोन चोरी हो गए हैं।

बाबुल सुप्रियो के फोन समेत 11 लोगों के मोबाइल फोन चोरी

बाबुल सुप्रियो के फोन समेत 11 लोगों के मोबाइल फोन चोरी

यह बात सोमवार को पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने कही, तिजारावाला ने ट्वीट करके शिकायत की है कि रविवार शाम उनका और सुप्रियो सहित 10 अन्य व्यक्तियों का मोबाइल फोन की चोरी हो गया, हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले में एक शिकायत दर्ज कर ली गई है और हम जांच कर रहे है।

अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन

अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन

आपको बता दें कि रविवार को निगमबोध घाट पर दोपहर तीन बजे जेटली का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था, वो नौ अगस्त से एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने कल अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे से लौटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे से लौटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों के दौरे के बाद मंगलवार को भारत लौटें हैं, पीएम आज सुबह 10 बजे अरुण जेटली के घर जाएंगे और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे, प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात से अरुण जेटली के परिवार से बात की थी, जेटली के परिवार ने पीएम से कहा कि उन्हें अपना विदेश दौरा रद्द नहीं करना चाहिए।

'पहले बहन सुषमा चली गई और अब मेरा दोस्त चला गया'

'पहले बहन सुषमा चली गई और अब मेरा दोस्त चला गया'

बहरीन दौरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को याद करते हुए कहा था कि 'सपनों को सजाना और सपनों को निभाना ऐसा लंबा सफर जिस दोस्त के साथ पूरा किया, वो दोस्त अरुण जेटली ने आज ही अपना देह छोड़ दिया, पहले बहन सुषमा चली गई और अब मेरा दोस्त चला गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+