क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बाबरी विध्वंस केस में 28 साल बाद आया फैसला, सभी आरोपी बरी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने से संबंधित केस में आज सीबीआई अदालत ने अपना फैसला सुनाया। घटना के 28 साल बाद मामले में फैसला आया है। अदालत ने सभी मुल्जिमों को अदालत में रहने को कहा था। इस मामले में भाजपा के सीनियर लीडर लालकृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत 49 आरोपी हैं। इनमें से 17 की मौत हो चुकी है। वहीं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, सतीश प्रधान और महंत नृत्य गोपाल दास अस्वस्थ होने के कारण आज कोर्ट नहीं पहुंचे।

babri masjid demolition case in cbi court live updates

लाइव अपडेट्स

Newest First Oldest First
1:09 PM, 30 Sep

बाबरी केस में फैसला आने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।
1:04 PM, 30 Sep

फैसले के बाद राममाधव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बाबरी मस्जिद मामले में सीबीआई अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। हमारे देश के कुछ सबसे सम्मानित नेताओं के खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण मामला 3 दशकों से चल रहा था, जो आज खत्म हुआ। सभी को फैसला का स्वागत करना चाहिए।
1:03 PM, 30 Sep

कोर्ट ने ये भी कहा कि जब कई सारे लोग ढांचा तोड़ने में जुटे थे, तो वहां पर आरोपी उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे थे। सीबीआई जज एसके यादव के मुताबिक बाबरी विध्वंस कोई साजिश नहीं थी, ये सब क्षणभर में हुई घटना है।
1:03 PM, 30 Sep

बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला 2300 पन्नों का है। सभी आरोपियों को बरी करते हुए कोर्ट ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की मस्जिद विध्वंस में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भूमिका नहीं है। कई अज्ञात लोग विध्वंस में शामिल थे।
12:51 PM, 30 Sep

बाबरी केस में फैसला आने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचकर मुलाकात की।
12:45 PM, 30 Sep

सुनवाई को दौरान कोर्ट ने पाया कि 1992 में जो बाबरी ढांचा गिराया गया था वो पूर्व नियोजित नहीं था।
12:42 PM, 30 Sep

सीबीआई कोर्ट की ओर से बरी किए गए आरोपियों में लालकृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, विनय कटियार, महंत नृत्य गोपाल दास, उमा भारती, महंत धर्मदास, डॉ. रामविलास वेदांती, चंपत राय, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडे, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दुबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेशत्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाशपांडे, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आयार्च धर्मेंद्र देव, सीधर कुमार कक्कड़ और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर शामिल हैं।
12:36 PM, 30 Sep

बाबरी विध्वंस मामले में फैसला सुनाते हुए जज एसके यादव ने कहा कि फोटो, वीडियो, फोटोकॉपी में जिस तरह से सबूत पेश किए गए हैं, उसमें आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं।
12:28 PM, 30 Sep

अयोध्या में 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आखिरकार 28 साल बाद आज फैसला आ ही गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।
12:18 PM, 30 Sep

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, सतीश प्रधान और महंत नृत्य गोपाल दास अस्वस्थ होने के कारण आज कोर्ट नहीं पहुंचे। वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुए।
12:02 PM, 30 Sep

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव आज इस पर फैसला सुनाने वाले हैं, खास बात ये है कि एसके यादव अपने पद पर तयशुदा वक्त से एक साल ज्यादा साल कार्यरत हैं, दरअसल, इस केस के लिए खासतौर पर उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है, दूसरी दिलचस्प बात यह भी है कि यह फैसला 30 सितंबर, 2020 को आ रहा है और उन्हें ठीक एक साल बाद इस मामले में फैसला सुनाना है।
11:47 AM, 30 Sep

बाबरी केस में जज ने फैसला पढ़ना शुरू कर दिया है।
11:41 AM, 30 Sep

सीबीआई के विशेष जज अपने चैंबर में पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में इस पर सुनवाई होगी।
11:23 AM, 30 Sep

लखनऊ में सीबीआई कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
11:20 AM, 30 Sep

लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी समेत कुछ 6 आरोपी आज कोर्ट में मौजूद नहीं रहेंगे।
11:19 AM, 30 Sep

साधवी ऋतंभरा, साक्षी महाराज, विनय कटियार और चंपत राय बंसल कोर्ट पहुंच चुके हैं।
11:17 AM, 30 Sep

इस केस में आरोपी उमा भारती आज कोर्ट में मौजूद रहना चाहती थीं, लेकिन वो कोरोना पॉजिटिव निकलीं। जिस वजह से उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया।
11:14 AM, 30 Sep

अब से कुछ ही देर में इस केस का फैसला सीबीआई कोर्ट सुनाएगी।
11:13 AM, 30 Sep

दरअसल उत्तर प्रदेश की अयोध्या में 6 दिसबंर, 1992 को कारसेवकों की भारी भीड़ के बीच बाबरी मस्जिद गिरा दी गई थी। इस घटना के बाद उसी दिन दो एफआईआर दर्ज की गई।
10:09 AM, 30 Sep

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में आज सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी। जिसको देखते हुए लखनऊ में कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
9:15 AM, 30 Sep

कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आज फैसला सुनाएगी लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत, कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी की गई
8:12 AM, 30 Sep

बाबरी मामले पर महंत धर्मदास बोले- कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे।
6:18 AM, 30 Sep

28 साल बाद बाबरी विध्वंस केस में फैसला आने वाला है। लखनऊ स्थित CBI की विशेष अदालत 6 दिसंबर 1992 को गिराए गए विवादित ढांचे को लेकर अपना फैसला सुनाएगी। हाई प्रोफाइल मामले में आज आने वाले फैसला को लेकर अयोध्या और लखनऊ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
12:17 AM, 30 Sep

राज्य सरकारों को संवेदनशील जिलों में सुरक्षा कड़ी करने और सोशल मीडिया में भड़काउ सामग्री पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी गई है।
12:17 AM, 30 Sep

दो आरोपी, उमा भारती और कल्याण सिंह कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। अभी यह सूचना नहीं है कि फैसले के समय वे अदालत में मौजूद रहेंगे या नहीं।
12:16 AM, 30 Sep

केंद्र सरकार ने फैसलों के बाद संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों में किसी भी तरह के सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए राज्यों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
12:14 AM, 30 Sep

इस तरह से बाबरी मस्जिद ढांचा गिराए जाने के मामले में कुल 49 लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें से 17 लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। जिन लोगों पर बुधवार को लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत बुधवार को फैसला सुनाने वाली है।
12:14 AM, 30 Sep

इस केस में लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव फैसला सुनाएंगे।
12:13 AM, 30 Sep

उत्तर प्रदेश की अयोध्या में 6 दिसबंर, 1992 को कारसेवकों की भारी भीड़ के बीच बाबरी मस्जिद गिरा दी गई थी।
12:12 AM, 30 Sep

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले का ट्रायल करने वाले स्पेशल जज एस के यादव पिछले साल 30 सितंबर को ही रिटायर होने वाले थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनका कार्यकाल फैसला आने तक बढ़ाने के आदेश जारी किए।
READ MORE

Comments
English summary
babri masjid demolition case in cbi court live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X