ममता बनर्जी में पीएम बनने की क्षमता- बाबा रामदेव

बाबा रामदेव बोले ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की पूरी क्षमता, उनकी सादगी और इमानदारी मुझे बहुत पसंद है।

कोलकाता। योगगुरु बाबा रामदेव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की है, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की पर्याप्त क्षमता है।

mamta banerjee

एटीएम की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत, ममता ने पीएम पर बोला हमला

चायवाले का बेटा बन सकता है पीएम तो ममता भी
बाबा रामदेव ने कहा कि राजनीति में ममता बनर्जी की क्षमता को लेकर कोई भी संशय नहीं है, अगर एक चायवाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है तो ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री बन सकती हैं।

ममता जी साधारण साड़ी और चप्पल पहनती हैं
ममता बनर्जी को सादगी का प्रतीक बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि वह सादगी और इमानदारी का प्रतीक हैं। मुझे उनकी सादगी बहुत पसंद है, वह साधारण सी साड़ी और चप्पल पहनती हैं।

ममता नोटबंदी के क्रियान्वयन के खिलाफ

बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे भरोसा है कि ममता बनर्जी के पास कोई भी कालाधन नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बार जब मैं पश्चिम बंगाल गया था तो उस वक्त लेफ्ट की सरकार थी, उस वक्त मैंने कहा था कि लेफ्ट को जाना चाहिए और ममता जी को सत्ता में आना चाहिए, कुछ समय बाद वही हुआ।

ममता बनर्जी के नोटबंदी का पूरी तरह से विरोध करने के बावजूद जब रामदेव से पूछा गया कि आप इसपर क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि वह नोटबंदी नहीं बल्कि इसके क्रियान्वयन का विरोध कर रही हैं।

नोटबंदी का बीज मैंने बोया था

नोटबंदी के बारे में बोलते हुए रामदेव ने कहा कि इसका बीज मैंने ही बोया था, मैंने इस अभियान को 2009 से लेकर 2014 तक चलाया, मैंने 500 और 1000 रुपए के नोट को वापस लिए जाने की मांग की थी, जोकि भ्रष्टाचार की मूल जड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+