हमलावर हुए रामदेव, कहा कांग्रेस करा सकती है अटैक

baba ramdev
नयी दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव इन दिनों अपने योग के बजाए अप नी बयानों के वजह से सुर्खियों में बनें हुए है। बाबा रामदेव योग का सहारा लेकर राजनीति कर रहे है। अपने ऊपर लगे रहे आरोपों पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। हमलावर रुख अपनाते हुए रामदेव ने कहा कि कांग्रेस उनपर कभी भी हमला करवा सकती है।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए रामदेव ने कहा कि ये पार्टी अभी तक पेशेवर अपराधियों के सहारे अनगिनत अपराध किए हैं और उसका यह क्रम आज भी जारी है। रामदेव ने आरोप मढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही भ्रष्टाचार, घोटालों और गुनाहों में लिप्त रही है। इसकी स्थापना अंग्रेज ने अपनी भक्ति के लिए की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस खानदान के हाथ कई महापुरुषों के खून से भी रंगे हुए हैं। दरअसल बाबा के भाई रामभरत पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगने के बाद से वो गुस्से में है।

जहां उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोपों की झरी लगा दी तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारिफ की। उन्होंने कहा कि मोदी हर बात सुनते हैं और उस पर साहस पूर्वक कार्रवाई भी करते हैं। प्रधानमंत्री से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के मुकाबले मोदी कई गुना बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+