'कैंसर के लिए कर्म जिम्मेदार' बयान पर विवाद के चलते रामदेव ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने से किया इनकार

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने आईआईटी मद्रास में आयोजित कैंसर रिसर्च कार्यक्रम में शिरकत करने से इनकार कर दिया है। दरअसल इस कार्यक्रम के सह प्रायोजक इस बात से खफा थे कि बाबा रामदेव ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया था कि कैंसर के लिए इंसान का कर्म जिम्मेदार है। बाबा रामदेव के इस बयान के बाद सह प्रायोजक ने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकारक कर दिया था, जिसके बाद बाबा रामदेव ने भी कार्यक्रम से अपने हाथ खींच लिए हैं।

सह आयोजक ने भी बनाई दूरी

सह आयोजक ने भी बनाई दूरी

जानकारी के अनुसार आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर ने इस पूरी खबर की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि रामदेव ने 8-11 फरवरी तक होने वाले इंटरनेशल कॉफ्रेंस ऑन ट्रांसलेशन कैंसर रिसर्च कार्यक्रम में व्यक्तिगत वजहों के चलते शामिल होने से इनकार कर दिया है। प्रोफेसर करुणानगर ने कहा कि कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजेशन कमेटी रामदेव के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कही है, हालांकि हम इस बात को लेकर पुख्ता नहीं हैं कि इसकी वजह मीडिया रिपोर्ट है या कुछ और।

कई विशेषज्ञ करने वाले थे शिरकत

कई विशेषज्ञ करने वाले थे शिरकत

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में कई कैंसर स्पेशलिस्ट हिस्सा लेने वाले थे, इस कार्यक्रम का विषय कैंसर प्रिवेंशन एंड ट्रीटमेंट था। योग गुरु रामदेव भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे, वह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में रामदेव कैंसर एंड मॉडर्न मेडिसिन विषय पर बोलने वाले थे। आपको बता दें कि इससे पहले असम के मंत्री हिमांता बिस्व शर्मा ने कहा था कि जो लोग कैंसर या एक्सिडेंट से मर रहे हैं वह अपने कर्म की सजा भुगत रहे हैं, इसके लिए उनके कर्म जिम्मेदार हैं। एक तरफ जहां शर्मा की हर तरफ आलोचना हो रही थी तो रामदेव ने उनका समर्थन किया और कहा कि यह सच है कि इसके लिए लोगों के कर्म और उनका लालच जिम्मेदार है।

अमेरिकी शोधकर्ता भी पीछे हटे

अमेरिकी शोधकर्ता भी पीछे हटे

वहीं जब यह पूछा गया कि आखिर क्यों बाबा रामदेव को कैंसर रिसर्च कार्यक्रम में बुलाया गया था तो प्रोफेसर करुणागरन ने कहा कि यह कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर्स का सुझाव था कि उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाया जाए। इस कार्यक्रम में अमेरिकी कैंसर रिसर्चर एमडी एंडर्सन ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें- संसदीय दल की बैठक में बोले अमित शाह, अलौकतांत्रिक राजनीति करते हैं राहुल गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+