पतंजलि का यू-टर्न, कहा- हमने कोरोना वायरस की दवा बनाने की बात कभी नहीं कही
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा करने वाली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि योग पीठ अब अपने दावे से पलट गई है। कंपनी की ओर से अब कहा गया है कि हमने कोरोना की नहीं बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने की दवा बनाई है। आचार्य बालकृष्ण की ओर से कहा गया है कि हमने कभी यह दावा नहीं किया कि हमने कोरोनावायरस की दवाई बनाई। पतंजलि ने इम्युनिटी की दवाई बनाई है और इसके इस्तेमाल से कोरोना ठीक भी हुआ।
Recommended Video

बालकृष्ण ने क्या कहा
आचार्य बालकृष्ण ने कंपनी की कोरोना से संबंधित दवा को लेकर कहा, हमने तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा का एडवांस स्तर पर कंबीनेशन बनाया और वह जब कोरोनावायरस के मरीजों पर क्लीनिकल ट्राई किया गया तो मरीज ठीक हुए। हमने यह दावा नहीं किया ना किसी जगह विज्ञापन दिया कि हमने कोरोना की दवाई बनाई है। हमने इम्यूनिटी बूस्टर के लिए लाइसेंस लिया है और उसी की दवाई बनाई है।

नोटिस का दिया जवाब
कोरोना की दवा बनाने की बात कहने के बाद आयुष मंत्रालय की ओर से मिले नोटिस के जवाब में कंपनी ने कहा है, आयुष मंत्रालय कहेगा कि इसका क्लीनिकल ट्रायल दोबारा करो तो हम वह करने को तैयार हैं। हमने जो कहा ही नहीं, उसको लेकर सवाल किए जा रहे हैं। एक षड्यंत्र के तहत भ्रम फैलाया गया है। हमने दुनिया के सामने अपनी इन दवाइयों का क्लीनिकल टेस्ट का परिणाम रखा। बालकृष्ण ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने किसी भी तेल पर या अन्य रिसर्च करने की अनुमति दी थी। उसी के तहत काम हुआ।

क्या था पतंजलि का दावा
23 जून को पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना की दवा बनाने का दावा किया था। इस दवा का नाम कोरोनिल और श्वासारी बटी रखा गया था। योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन की उपस्थिति में हरिद्वार में कोरोनिल को लॉन्च किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पतंजलि आयुर्वेद की ओर से यह दावा भी किया गया था कि कोरोना मरीजों पर इसका क्लिनिकल टेस्ट भी किया गया है। एक हफ्ते के भीतर कोरोना ठीक हो जाने का दावा प्रेस वार्ता में किया गया था। इसके बाद आयुष मंत्रालय ने इसको लेकर कंपनी से जवाब मांगा था और दवा के प्रचार पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद अब कंपनी ने कहा है कि उन्होंने कोरोना की दवा नहीं बनाई।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications