बाबा रामदेव को मिली जेड कैटेगरी सुरक्षा
नई दिल्ली। कालेधन की लड़ाई लड़ रहे योग गुरु बाबा रामदेव को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। रामदेव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कई बार अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी। बाबा रामदेव की मांग को स्वीकारते हुए सरकार ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है जिसमें अब उनके इर्द-गिर्द 22 जवान हमेंशा तैनात रहेंगे।

बाबा की सुरक्षा में अब 22 जवान हमेशा तैनात रहेंगे ये आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस या सीआरपीएफ के जवान हो सकते हैं। इसके साथ ही बाबा की सुरक्षा में एक स्कॉर्ट कार भी रहेगी। बाबा रामदेव को जेड कैटेगरी सुरक्षा देने पर उनके विरोधी उनपर भाजपा के करीबी होने का भी सवाल उठा सकते हैं।
गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने चार नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में उनके घर पर मुलाकात की थी। इस दौरान रामदेव ने काले धन के विषय में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इसपर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications