राम रहीम की गुफा के स्वीमिंग पूल में होता था ये सब, रिश्तेदार ने खोला राज

रिश्तेदार ने खोले गुरमीत की सीक्रेट गुफा के राज, स्वीमिंग पूल में होता था अश्लील डांस

नई दिल्ली। सोमवार दोपहर को सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को 20 की सजा सुनाई है। अदालत ने शुक्रवार को गुरमीत को दो साध्वियों से रेप का आरोपी पाया था। ये मामला 2002 का है और उसे 15 साल बाद सजा मिली है। 2002 में एक साध्वी ने गुरमीत पर खुद के साथ गुफा में बलात्कार की बात कहते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में जिस गुफा का जिक्र लड़की ने किया था, वो लोगों के लिए एक रहस्या था लेकिन अब इस गुफा के राज खुल रहे हैं।

baba ram rahim relative reveals his secret cave inside story

14 एकड़ में फैली है ये गुफा

14 एकड़ में फैली है ये गुफा

गुफा का नाम आने से कोई भी सोचेगा कि ये एक छोटे सी जगह होगी लेकिन गुरमीत की गुफा किसी विला से कम नहीं है। ये 14 एकड़ में फैली थी। इसके भीतर जाने पर किसी पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं हैं। इसके भीतर किसी फिल्म स्टार के बंगले जैसी ऐशो-आराम की चीजें हैं, जिसमें स्वीमिंग पूल से लेकर थियेटर और रेस्तरां भी है। स्वीमिंग पूल में बाबा लड़कियों के साथ नहाता था। ये बातें राम रहीम के रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह ने बताई हैं।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim की गुफा का LEAKED VIDEO | वनइंडिया हिंदी
    गुफा में होती थी बिजनेस डील

    गुफा में होती थी बिजनेस डील

    भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसके मामा की बेटी की शादी डेरामुखी गुरमीत के बेटे से हुई है। ऐसे में उसे कई बार गुफा में जाने का मौका मिला, सभी को इस गुफा में जाने की इजाजत नहीं होती है। उसने बताया कि इसमें पोलो का मैदान भी है और गेस्ट हाउस भी। यहां डेरामुखी के विदेश से आने वाले मेहमान ठहरते थे और उनके साथ डेरामुखी बिजनेस डील करते थे। इस गुफा के बेसमेंट है, जिसमें बहुत कम लोगों को जाने की अनुमति थी, यहां साध्वियों का पहरा रहता था।

    डेरा समर्थकों से जान का खतरा

    डेरा समर्थकों से जान का खतरा

    भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वो और उसका परिवार कट्टर डेरा समर्थक था और उसका बेटा भी डेरे के स्कूल में पढ़ता था लेकिन जब उसने देखा कि डेरामुखी ठीक आदमी नहीं है तो वो डेरे से अलग हो गए। भूपेंद्र ने डीजीपी पंजाब से गुहार लगाई है कि उन्हें डेरा समर्थकों से जान का खतरा है और उन्हें सुरक्षा दी जाए। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को भी उनके घर पर हमला हुआ था। भूपेंद्र ने कहा कि अपना विरोध करने वाले को डेरामुखी चैन से नहीं रहने देता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+