क्या है 'बाबा का ढाबा' की पूरी कहानी और कौन हैं इस ढाबे के मालिक कांता प्रसाद

कांता प्रसाद ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, लेकिन वो मदद नहीं करते इसलिए वो 80 साल की उम्र में भी ढाबा चलाते हैं।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया का पॉजिटिव तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, इसकी झलक उस वक्त देखने को मिली, जब दिल्ली में एक गरीब बुजुर्ग दंपति का वीडियो वायरल होने के बाद उनका ढाबा मशहूर हो गया। दरअसल बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले बुजुर्ग दंपति ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उनका काम ठप हो गया है और ढाबे पर अब गिनती के ही ग्राहक आते हैं। इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने शेयर करते हुए लिखा कि कल वो इस ढाबे पर जाएंगे और इन बुजुर्ग दंपति की मदद करेंगे। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया और गुरुवार को 'बाबा का ढाबा' पर ग्राहकों की भीड़ लग गई। आइए जानते हैं कि क्या है 'बाबा का ढाबा' की पूरी कहानी और कौन हैं इस ढाबे के मालिक।

Recommended Video

    Baba Ka Dhaba: ढाबे पर लगी लंबी लाइन, खुश हुए रोते हुए बुजुर्ग । Viral Video । वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में कहां है बाबा का ढाबा

    दिल्ली में कहां है बाबा का ढाबा

    'बाबा का ढाबा' को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी मिलकर चलाते हैं। साउथ दिल्ली के मालवीय नगर की शिवालिक कॉलोनी में हनुमान मंदिर के सामने बी ब्लॉक में स्थित इस ढाबे पर चाय-नाश्ते से लेकर लंच तक मिलता है। अपना वीडियो वायरल होने और ढाबे पर जुटी ग्राहकों की भीड़ देखकर बुजुर्ग कांता प्रसाद बेहद खुश हैं और लोगों को शुक्रिया कहते हुए दुआएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके ढाबे को कोई पूछता तक नहीं था और अब लगता है कि पूरा हिंदुस्तान उनके साथ है।

    1988 से ढाबा चला रहे हैं 80 साल के कांता प्रसाद

    1988 से ढाबा चला रहे हैं 80 साल के कांता प्रसाद

    कांता प्रसाद से जब उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'मेरी उम्र 80 साल के पार है और 1988 से हम लोग इस ढाबे को चला रहे हैं। हम सुबह करीब 6 बजे यहां आते हैं और 9:30 बजे तक खाना तैयार हो जाता है। कमाई ना के बराबर है, ज्यादातर खाना बच जाता है, उसे लेकर घर चले जाते हैं। खाने में दाल, चावल, सब्जी, रोटी, परांठा, चाय सभी कुछ बनाते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन कोई मदद नहीं करता। लॉकडाउन से पहले काम ठीक चलता था, लेकिन अब यहां ग्राहक बहुत कम आते हैं।'

    'बच्चे अपनी कमाई में से कुछ नहीं देते'

    'बच्चे अपनी कमाई में से कुछ नहीं देते'

    वहीं, बादामी देवी ने ढाबे के हालात बदलने के बाद कहा, 'पहले बिक्री नहीं होती थी... बिक्री नहीं होती थी तो कमाई भी नहीं होती थी। जो खाना बच जाता था, उसे घर ले जाते थे, वही खाना खाते थे। कभी-कभी ऐसा भी हुआ कि राशन नहीं होता था तो भूखे रहना पड़ता था। बच्चे अपनी कमाई में से कुछ नहीं देते। एक बेटे का काम छूट गया है और जो दूसरा बेटा काम करता है, वो कुछ नहीं देता। बेटी की शादी हो गई है लेकिन वो हमारे साथ ही रहती है। एक नातिन है, 12 साल की... उसे पढ़ाते भी हैं। आज सुबह से बहुत सारे लोग आए हैं, तो खुशी हो रही है, खाना भी सब खत्म हो गया।'

    इन दिग्गज हस्तियों ने शेयर किया वीडियो

    इन दिग्गज हस्तियों ने शेयर किया वीडियो

    आपको बता दें कि इस ढाबे का वीडियो बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने भी शेयर किया था। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली! चलो ‘बाबा का ढाबा' पर मटर पनीर खाते हैं! मालवीय नगर में!'। वहीं अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ढाबे का एड्रेस अपने ट्वीट में लिखते हुए कहा, 'अगर आप दिल्ली में हैं तो जरूर बाबा का ढाबा पर जाइए।' इनके अलावा अभिनेत्री रवीना टंडन ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों को एक ऑफर भी दिया। रवीना टंडन ने लिखा, 'दिल्ली वालों दिल दिखाओ, जो भी इस ढाबे पर खाना खाने जाए, वो मुझे अपनी तस्वीर भेजे, मैं एक अच्छे मैसेज के साथ उस तस्वीर को शेयर करूंगी।'

    गौरव वासन ने शेयर किया था वीडियो

    गौरव वासन ने शेयर किया था वीडियो

    मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी ढाबे पर पहुंचकर बुजुर्ग दंपति से मुलाकात की। सोमनाथ भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बाबा के ढाबे पर गया और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए जो भी संभव था, वो मदद की। मैं उन लोगों का आगे भी ध्यान रखूंगा।' आपको बता दें कि इस वीडियो को गौरव वासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+