‘बाहुबली’ फेम प्रभास ने खरीदी ड्रीम कार लेम्बोर्गिनी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

हैदराबाद। साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले प्रभास किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। 'बाहुबली' फेम साउथ के सुपरस्‍टार प्रभास ने अपना एक और सपना पूरा कर लिया है। प्रभास के लग्‍जरी गाड़‍ियों के काफिले में उनकी ड्रीम कार लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर शामिल हो गई है। हैदराबाद की सड़कों पर लेम्बॉर्गिनी चलाते प्रभास के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

प्रभास ने खरीदी 6 करोड़ की ब्रैंड न्यू लेम्बॉर्गिनी

प्रभास ने खरीदी 6 करोड़ की ब्रैंड न्यू लेम्बॉर्गिनी

सोशल मीडिया में कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह कार का कवर हटाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रभास अपनी चमचमाती नई कार से हैदराबाद की सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं। प्रभास की इस नई कार की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। प्रभास लग्‍जरी गाड़‍ियों के शौकीन हैं। ऑरेंज कलर की लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एस रोडस्टर प्रभास ने अपने पिता सूर्या नारायण राजू की बर्थ एनिवर्सरी पर खरीदी है।

इन गाड़िया के मालिक हैं प्रभास

प्रभास कई लग्जीरियस कारों के मालिक बन चुके हैं। उनके कार कलेक्शन में सवा करोड़ की जगुआर एक्सजे, 8 करोड़ की रोल्स रॉयस फैंटम, 50 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स 3, 4 करोड़ की रेंज रोवर और 30 लाख की सेडान कार स्कोडा सुपर्ब भी मौजूद हैं। प्रभास लंबे समय से स्‍पोर्ट्स कार खरीदने का मन बना रहे थे। ऐसे में अब उन्‍होंने अपनी ड्रीम लिस्‍ट इस मनपसंद कार को शामिल कर लिया। प्रभास की गाड़ी की सड़क पर दौड़ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हैदराबाद की सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आए 'बाहुबली'

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों अपनी फिल्‍म 'राधे श्याम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जबकि वह 'आदिपुरुष' और 'सलार' की भी शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ कृति सैनन और सनी सिंह भी हैं। सैफ अली खान इस फिल्‍म में 'लंकेश' के रूप में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। नाग अश्विन की अनाम फिल्म भी है, जिसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+