आजमगढ़ की मेडिकल स्टूडेंट ने फोन पर आतंकी से किया निकाह

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेडिकल छात्रा राजस्थान के चुरु में आंतकी के संपर्क में आई थी। दो साल से ये दोनों सोशल साइट्स के जरिए संपर्क में थे। और लंबे समय तक चैट करते रहते थे।

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ की एक मेडिकल स्टूडेंट आईएसआईएस के आतंकी के प्यार में पागल हो गई और दुनिया से बेपरवाह उसने आतंकी से फोन पर ही निकाह कर लिया। मामले के खुलासे के बाद से सुरक्षा एजेंसियों कान खड़े हो गए है। एजेंसिया जांच में जुटी हैं।

सोशल साइट्स पर करते थे लंबी चैट

सोशल साइट्स पर करते थे लंबी चैट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेडिकल छात्रा राजस्थान के चुरु में आंतकी के संपर्क में आई थी। दो साल से ये दोनों सोशल साइट्स के जरिए संपर्क में थे। और लंबे समय तक चैट करते रहते थे। इसी दौरान छात्रा आंतकी से इस कदर प्रभावित हो गई कि दोनों ने शादी करने का मूड बना लिया। फिर शादी के लिए समय ना मिल पाने की वजह से फोन पर ही निकाह कर लिया। एनआईए पूरे मामले की जांच में जुटी है और अभी छात्रा की पहचान को भी उजागर नहीं किया जा रहा है। वहीं एनआईए आतंकी अमजद पर भी नजर बनाकर रखा है।

आईएस के भारत प्रमृख के संपर्क में था आतंकी अमजद

आईएस के भारत प्रमृख के संपर्क में था आतंकी अमजद

राजस्थान के चुरू का रहने वाला अमजद खान आतंकी संगठन आईएस के भारत के प्रमुख शफी अरमार, जो सीरिया में रहता था से जुड़ा था। अमजद को भारत में जुनूद-उल-खलीफा-फिल-हिंद (जेकेएच) के लिए मुस्लिम युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें भर्ती करने का दायित्व सौंपा गया था। जेकेएच, 2015- 2016 में आतंकी समूह की भारतीय शाखा अरमार द्वारा शुरू की गई थी। आईएस की शाखा जेकेएच के लिए भारतीयों को भर्ती और प्रेरित करने के आरोप में सऊदी अरब से अमजद खान को बीते माह ही निर्वासित किया गया था।

2012 में पहली बार संपर्क में आए थे

2012 में पहली बार संपर्क में आए थे

सूत्रों के अनुसार, 2012 के अंत में अमजद आजमगढ़ के सरायमीर की मेडिकल छात्रा के संपर्क में आया। इस बीच अमजद सऊदी चला गया और वहीं से भारतीयों को आईएस में भर्ती के लिए बरगलाने लगा। आजमगढ़ की मेडिकल छात्रा अमजद के साथ सोशल मीडिया के जरिए अल-ए-हदीस और इस्लाम पर चर्चा करती थी, उससे प्रभावित थी। प्रेम जाल में फंसाने के बाद अमजद ने उसे बताया कि वह विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद युवती उसके संग निकाह करने को तैयार थी। बाद में युवती ने सऊदी में रहकर भारत के युवाओं को आईएस में भर्ती के लिए बरगलाने वाले अमजद से मई 2016 में मोबाइल फोन पर निकाह कर लिया।

 मेडिकल छात्रा को सऊदी ले जाना चाहता था आंतकी

मेडिकल छात्रा को सऊदी ले जाना चाहता था आंतकी

निकाह से पूर्व जब 2014 में अमजद सऊदी में था, तब उसने छात्रा को सीरिया आने के लिए भी प्रेरित किया था। अमजद ने उसे भरोसा दिया था कि सीरिया में रहने वाले शफी अरमार के माध्यम से उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाया जाएगा।हालांकि, निकाह के बाद भी युवती सीरिया जाने को राजी नहीं हुई। बीते माह अमजद और उसके दो भाइयों को जब सऊदी सरकार ने संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में निर्वासित कर भारत भेज दिया तब इनको एनआईए ने गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+