काश की मोदी योग की जगह भूखों को खाना देते: आजम खां
लखनऊ। एक बार फिर से यूपी के शहरी विकास मंत्री आजम खांन अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि काश मोदी योग की जगह भूखे-लाचार जनता का पेट भर रहे होते। मोदी जी कहते हैं कि आप लोग अपनी सेहत को सुधारिये लेकिन सेहत तो पेट भरने से ठीक होती है इसलिए पहले उनका पेट तो भरो।
आजम खां ने अपनी तल्ख बातें ट्विटर पर लिखी हैं.. उन्होंने लिखा है कि भूखे हिंदुस्तानियों से कहा जा रहा है कि एक्सरसाइज करो। अरे, पहले उनके पेट में तो कुछ हो।
मालूम हो कि भारत सरकार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहे हैं जिसका कुछ मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने योग को धर्म से जोड़ दिया है। उनका कहना है कि भाजपा इसके जरिये भगवा एजेंडे को भूनाने में लगी है।













Click it and Unblock the Notifications